फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mouthwash: माउथवॉश आपके दांतों और मसूड़ों को बर्बाद तो नहीं कर रहा, जानें कितना है सुरक्षित?

Mon, 10 Mar 2025 04:54 PM IST
सोनिया चौहान लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 10 Mar 2025 04:54 PM IST
सार

Mouthwash: माउथवॉश का इस्तेमाल बदबूदार सांसों को रोकने के साथ प्लाक को साफ करने के लिए भी किया जाता है। माउथवॉश मुंह की सफाई का कारगर नुस्खा है। लेकिन क्या दांतों और मसूड़ों के लिए  माउथवॉश का इस्तेमाल करना खतरनाक हो सकता है।

विज्ञापन
Mouthwash is not ruining your teeth and gums know how much is safe
माउथवॉश का उपयोग करना कितना सुरक्षित? - फोटो : freepik

बचपन से आपको दांत साफ रखने के लिए प्रतिदिन टूथब्रश करने के लिए कहा गया होगा। दांतों की सफाई बहुत आवश्यक होती है जिसके लिए हम रोजाना ब्रश करते है। वहीं कई लोग दांतों की सफाई के लिए नियमित रूप से माउथवॉश का भी इस्तेमाल करते हैं। क्या आप भी दांतो की सफाई के लिए लबें समय से माउथवॉश का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि माउथवॉश हमारे दांतों और मसूड़ों के लिए फायदेमंद होता है या इसके कुछ नुकसान भी हैं। तो आइए विशेषज्ञ से जानते हैं इन सवालों के जवाब.....

Mouthwash is not ruining your teeth and gums know how much is safe
ओरल हेल्थ को ठीक रखने के लिए करें? - फोटो : freepik

दांतों की सफाई से मुंह साफ रहता है और मसूड़े स्वस्थ रहते हैं जिसके लिए दो टाइम ब्रश करना बहुत जरूरी होता है। दांतों पर अगर गंदगी जम जाए, तो कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। नियमित रूप से ब्रश करना हमारी ओरल हेल्थ के लिए बेहद जरूरी होता है।

Mouthwash is not ruining your teeth and gums know how much is safe
सुबह-शाम ब्रश करने की आदत डालें - फोटो : freepik

साफ और चमकदार दांत हमारी पर्सनैलिटी को शानदार बनाते हैं वहीं कुछ लोग दांत साफ करने के लिए सुबह-शाम ब्रश करने के साथ माउथवॉश का इस्तेमाल भी करते हैं। दंत विशेषज्ञों के अनुसार, माउथवॉश बदबूदार सांसों की दुर्गंध और प्लाक को साफ करने का काम करते हैं । लेकिन कुछ माउथवॉश आंत के गुड बैक्टीरिया को भी खत्म कर देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mouthwash is not ruining your teeth and gums know how much is safe
सही माउथवॉश का चुनाव करना बहुत जरुरी - फोटो : freepik

हमारे दांतों और मसूड़ों के लिए सही माउथवॉश का चुनाव बहुत जरुरी है। इसके लिए विशेषज्ञ अल्कोहल फ्री माउथवॉश चुनने की सलाह देते हैं। वहीं अमेरिकन डेंटल एसोसिएशन के अनुसार, अल्कोहल युक्त माउथवॉश ड्राई माउथ की समस्या को बढ़ा सकता है। कई माउथवॉश में क्लोरहेक्सिडिन नामक एक इनग्रेडिएंट होता है, जो दांतो पर स्टेन का कारण बन सकता है।

विज्ञापन
Mouthwash is not ruining your teeth and gums know how much is safe
6 साल की उम्र के बच्चे माउथवॉश करने से बचें - फोटो : freepik

अमेरिकन डेंटल एसोसिएशन के अनुसार, 6 साल की उम्र के बच्चों को माउथवॉश का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अगर आपके मुंह में घाव हैं और आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर है या आप वर्तमान में कीमोथेरेपी से गुजर रहे हैं तो आपको माउथवॉश का उपयोग करने से बचना चाहिए।


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed