Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेल्थ अलर्ट: हेल्दी समझकर ज्यादा बादाम खाना कहीं सेहत पर पड़ न जाए उल्टा? जान लीजिए इसके खतरे

Sun, 08 Nov 2026 09:50 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 08 Nov 2026 09:50 AM IST
सार

Almonds Side Effects: बादाम पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, लेकिन इनका जरूरत से ज्यादा सेवन नुकसानदायक हो सकता है। अधिक मात्रा में बादाम खाने से कैलोरी बढ़ने, पाचन संबंधी परेशानी और कुछ लोगों में किडनी स्टोन का जोखिम बढ़ सकता है।  रोजाना सीमित मात्रा में बादाम खाना चाहिए।

विज्ञापन
Can Eating Too much Almonds Cause Kidney Stones Know other side Facts
ज्यादा बादाम खाने के नुकसान - फोटो : Amarujala.com/AI

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए डाइट को ठीक रखना सबसे जरूरी माना जाता है। हम जो कुछ भी खाते-पीते हैं उसका सेहत पर सीधा असर होता है, यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को हेल्दी चीजें खाने की सलाह देते हैं। नट्स आपकी सेहत के लिए अच्छी विकल्प हो सकते हैं। बादाम को सेहत के लिए फायदेमंद ड्राई फ्रूट्स में गिना जाता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट, विटामिन और कई जरूरी मिनरल्स मौजूद होते हैं। यही वजह है कि लोग इसे रोजाना अपनी डाइट में शामिल करते हैं।



सुबह खाली पेट बादाम खाना हो या दूध के साथ इसका सेवन करना, कई घरों में लोगों की ये रोजमर्रा की आदत है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा बादाम खाना सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हेल्दी समझकर ज्यादा बादाम खाना आपकी सेहत के लिए उल्टा पड़ सकता है। आइए इसके जोखिमों को जान लेते हैं।

Trending Videos
Can Eating Too much Almonds Cause Kidney Stones Know other side Facts
किडनी स्टोन की समस्या - फोटो : Amarujala.com/AI

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि बादाम में कैलोरी और ऑक्सालेट की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में इसका अत्यधिक सेवन कुछ लोगों के लिए परेशानी बढ़ा सकता है। जो लोग पहले से ही किडनी स्टोन की समस्या से जूझ रहे उन्हे ज्यादा बादाम खाने से बचना चाहिए।

किडनी स्टोन का बढ़ सकता है जोखिम

बादाम में ऑक्सालेट नाम का प्राकृतिक यौगिक पाया जाता है। यह शरीर में कैल्शियम के साथ मिलकर कैल्शियम ऑक्सालेट क्रिस्टल बनाता है। यही क्रिस्टल किडनी स्टोन का खतरा बढ़ाने वाले हो सकते हैं।
 

  • जिन लोगों को पहले से पथरी है या बार-बार किडनी स्टोन हो जाता है उन्हें ज्यादा बादाम खाने से बचना चाहिए। 
  • 100 ग्राम बादाम में करीब 469 मिलीग्राम ऑक्सालेट हो सकता है। 
Can Eating Too much Almonds Cause Kidney Stones Know other side Facts
हाई कैलोरी वाली चीजें खाने से नुकसान - फोटो : Freepik.com

कहीं बढ़ न जाए आपका वजन?

बादाम में हेल्दी फैट होता है, लेकिन इसमें कैलोरी भी काफी ज्यादा होती है। लगभग 23 बादाम खाने से करीब 164 कैलोरी मिलती है। अगर आप अपनी सामान्य डाइट के अलावा रोजाना ज्यादा मात्रा में बादाम खाते हैं, तो शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ सकती है। लंबे समय तक जरूरत से ज्यादा कैलोरी वाली चीजें लेने से वजन बढ़ने का खतरा रहता है।
 

  • बादाम फाइबर से भरपूर होते हैं। फाइबर पाचन के लिए अच्छा है, लेकिन अचानक बहुत अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से गैस, पेट फूलने और कब्ज की समस्या हो सकती है। 
  • इसके अलावा बादाम में मौजूद फाइटेट नाम का कंपाउंड और बहुत अधिक फाइबर कुछ परिस्थितियों में आयरन, जिंक, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे खनिजों के अवशोषण को प्रभावित कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Can Eating Too much Almonds Cause Kidney Stones Know other side Facts
बादाम खाने से क्या होता है? - फोटो : Freepik.com

रोजाना कितने बादाम खाना सही है?

स्वस्थ वयस्कों के लिए रोजाना लगभग 15-20 बादाम एक उचित मात्रा हो सकती है। हालांकि, यह व्यक्ति की डाइट और कैलोरी की जरूरत पर निर्भर करता है। किडनी स्टोन के मरीजोंको डॉक्टर और डाइटीशियन की सलाह से ही बादाम खाना चाहिए। डॉक्टर बताते हैं, बादाम तभी फायदेमंद हैं जब इन्हें संतुलित मात्रा में खाया जाए।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed