फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ramadan 2025: सहरी में क्या खाएं कि पूरे दिन रहे ताजगी और एनर्जी? ये आहार लें और बिना प्यास लगे पूरा करें रोजा

Mon, 10 Mar 2025 01:11 PM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 10 Mar 2025 01:11 PM IST
सार

Foods For Sehri: रमजान का पवित्र महीना आते ही रोजा रखने वालों के लिए सहरी का विशेष महत्व बढ़ जाता है। सहरी में सही भोजन चुनना बेहद जरूरी होता है ताकि दिनभर एनर्जी बनी रहे और तेज प्यास न लगे। यदि आप पौष्टिक और हाइड्रेटिंग फूड का सेवन करें, तो आपका रोजा आसानी से पूरा हो सकता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे बेहतरीन फूड्स, जो सहरी में खाने से प्यास कम लगेगी और शरीर हाइड्रेटेड रहेगा।

विज्ञापन
Ramadan 2025 What to eat in Sehri to stay fresh and energetic all day Take this diet Know Inside disprj
सहरी में जरूर खाएं ये फूड - फोटो : freepik.com

 रमजान की शुरुआत और समापन चांद के दिखने के आधार पर तय होता है और इसी के अनुसार ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाता है। रमजान इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना है, जिसे मुस्लिम समुदाय में अत्यंत पवित्र माना जाता है। इस दौरान रोजे (उपवास) रखे जाते हैं, जो आध्यात्मिकता और संयम का प्रतीक होते हैं।



रमजान का पवित्र महीना आते ही रोजा रखने वालों के लिए सहरी का विशेष महत्व बढ़ जाता है। सहरी में सही भोजन चुनना बेहद जरूरी होता है ताकि दिनभर एनर्जी बनी रहे और तेज प्यास न लगे। यदि आप पौष्टिक और हाइड्रेटिंग फूड का सेवन करें, तो आपका रोजा आसानी से पूरा हो सकता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे बेहतरीन फूड्स, जो सहरी में खाने से प्यास कम लगेगी और शरीर हाइड्रेटेड रहेगा।

Ramadan 2025 What to eat in Sehri to stay fresh and energetic all day Take this diet Know Inside disprj
पानी से भरपूर फल और सब्जियां - फोटो : freepik.com

सहरी में जरूर शामिल करें ये सुपरफूड्स

1. पानी से भरपूर फल और सब्जियां

  •  खीरा, तरबूज, खरबूजा, संतरा और पपीता जैसे फलों में पानी की मात्रा भरपूर होती है।
  •  ये शरीर को हाइड्रेट रखते हैं और दिनभर ताजगी का एहसास कराते हैं।
  •  सलाद के रूप में खीरा और टमाटर भी सहरी में शामिल कर सकते हैं।
Ramadan 2025 What to eat in Sehri to stay fresh and energetic all day Take this diet Know Inside disprj
ओट्स बनाना स्मूदी - फोटो : freepik.com

2. दलिया या ओटमील – फाइबर से भरपूर सुपर फूड

  • दलिया और ओटमील धीरे-धीरे पचने वाले कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो दिनभर एनर्जी बनाए रखते हैं।
  •  इनमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे डिहाइड्रेशन और भूख का एहसास कम होता है।
  •  इन्हें दूध और शहद के साथ मिलाकर और भी अधिक पौष्टिक बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ramadan 2025 What to eat in Sehri to stay fresh and energetic all day Take this diet Know Inside disprj
सहरी में जरूर खाएं ये फूड - फोटो : freepik.com

3. दही (योगर्ट) – प्राकृतिक कूलेंट

  • दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स और पानी शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखते हैं।
  •  इसे शहद, फल, या ड्राई फ्रूट्स के साथ मिलाकर और अधिक स्वादिष्ट और पौष्टिक बनाया जा सकता है।


4. चिया सीड्स – हाइड्रेशन का है खजाना

  •  ये बीज पानी को सोखकर जैल जैसा बनाते हैं, जिससे शरीर को दिनभर नमी मिलती है।
  •  इन्हें दूध, शेक या दही में मिलाकर सेवन करना फायदेमंद होता है।
  • ये प्राकृतिक रूप से शरीर को डिटॉक्स भी करते हैं।
विज्ञापन
Ramadan 2025 What to eat in Sehri to stay fresh and energetic all day Take this diet Know Inside disprj
सहरी में जरूर खाएं ये फूड - फोटो : freepik.com

5. नारियल पानी या नींबू पानी 

  •  सहरी में नारियल पानी या नींबू पानी पीने से शरीर का इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बना रहता है।
  •  यह शरीर को तरोताजा और एनर्जेटिक बनाए रखता है।
  • यह डिहाइड्रेशन को रोकने के साथ-साथ पाचन को भी दुरुस्त रखता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed