दिवाली का त्योहार खत्म होते ही राजधानी दिल्ली-एनसीआर सहित देश के अधिकतर हिस्सों में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। पटाखों से निकलने वाले धुआं के साथ वाहनों का धुंआ, निर्माण कार्यों की धूल और पराली जलाने की घटनाएं मिलकर हवा की गुणवत्ता को और खराब कर रही हैं। दिल्ली-एनसीआर जैसे इलाकों में इसका असर साफ देखने को मिलता है, जहां एयर क्वालिटी इंडेक्स दिवाली से पहले ही 400 के पार बना हुआ है।
हेल्थ टिप्स: दिवाली के बाद जहरीली हुई हवा, प्रदूषण के कारण सांस लेने में हो रही दिक्कत? जानिए कैसे पाएं आराम
दिवाली के बाद पटाखों का धुआं, पराली और वाहनों से निकलने वाला प्रदूषण हवा को जहरीला बना देता है। इससे फेफड़ों और हृदय की सेहत प्रभावित होती है। जानिए घर की हवा साफ रखने और सांस संबंधी बीमारियों से बचाव के जरूरी उपाय।
प्रदूषण हो सकता है सेहत के लिए खतरनाक
हवा की बिगड़ती गुणवत्ता के कई दुष्प्रभाव हो सकते हैं। बच्चे और बुजर्गों में प्रदूषण के कारण सांस की दिक्कत अधिक देखी जा रही है, युवा वयस्क भी इसका शिकार हो रहे हैं।
- जिन लोगों को पहले से ही अस्थमा या ब्रोंकाइटिस जैसी सांस की कोई दिक्कत है उनके लिए हवा की ऐसी गुणवत्ता कई तरह की दिक्कतों को बढ़ाने वाली हो सकती है।
- कुछ अध्ययनों से ये भी पता चलता है कि पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) जैसे सूक्ष्म कण सांस के माध्यम से फेफड़ों में पहुंचकर फेफड़ों के कैंसर का खतरा भी बढ़ा सकते हैं।
अगर आपको भी इन दिनों प्रदूषण के कारण सांस लेने में कोई समस्या हो रही है तो तुरंत नजदीकी डॉक्टर से सलाह लें।
सांस की दिक्कत हो तो क्या करें?
अगर आपको अस्थमा या सांस की कोई समस्या है और ये प्रदूषण के कारण ये ट्रिगर हो रही है तो तुरंत अपने डॉक्टर द्वारा दिए गए इनहेलर का उपयोग करें।
- सांस लेने में दिक्कत हो रही है तो पहले आरामदायक स्थिति में बैठें और आराम से सांस लेने की कोशिश करें।
- स्ट्रेस न लें, इससे सांस की दिक्कत और बढ़ सकती है।
- प्रदूषण के कारण होने वाली दिक्कतों से बचाव के लिए दिनभर में खूब पानी पीते रहें, जिससे वायुमार्ग में नमी बनी रहे।
- प्राणायाम जैसे अभ्यास करें। इससे सांस में आराम मिलता है
- धूम्रपान आपका सबसे बड़ा दुश्मन है, इससे सांस की दिक्कतें और बढ़ सकती हैं। इसलिए धूम्रपान बिल्कुल न करें।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।