Mahashivratri 2025 Rangoli Design Ideas : 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन मौके पर भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा होती है। इस दिन भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह हुआ था। ऐसे में खास पूजन और शिवशक्ति के विवाह को मनाने के लिए घर पर खास सजावट की जा सकती है। सजावट के लिए पारंपरिक तरीके को अपनाते हुए रंगोली से घर के आंगन में रंग भरें। महाशिवरात्रि के मौके पर आप घर के मुख्य द्वार, घर के आंगन, मंदिर के द्वार या जहां भगवान को स्थापित किया हो, उसके इर्द-गिर्द रंगोली बनाई जा सकती है।
Mahashivratri 2025 Rangoli Design Ideas: महाशिवरात्रि पर इन आसान रंगोली डिजाइन से सजाएं घर और मंदिर
यहां महाशिवरात्रि के मौके पर आकर्षक और सरल रंगोली डिजाइन के विकल्प दिए जा रहे हैं। महाशिवरात्रि की रंगोली डिजाइन की तस्वीर देखकर इसे आसानी से जमीन पर उतारा जा सकता है।
खड़े मसाले से बनाएं रंगोली
सूखी धनिया और फूलों व पंखुड़ियों से तैयार ये रंगोली डिजाइन बनाने में काफी आसान है। सफेद और गुलाबी रंग के फूलों से कमल के फूल की आकृति बनाएं। सूखी या खड़ी धनिया से शिवलिंग की आकृति बनाएं। फूलों से आउटलाइन दे सकते हैं। चाहें तो साथ में त्रिशूल या सर्प की आकृति भी बना सकते हैं।
Mahashivratri 2025: दो दिन में करें मध्य प्रदेश के दोनों ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, ऐसे बनाएं सफर की योजना
शिवलिंग की आकृति और साड़ी का किनारा
काले रंग के पाउडर से शिवलिंग की पूरी आकृति तैयार करें। सफेद रंग से लिंग को आउटलाइन करें। चारों तरफ गोलाकार आकृति बनाएं। अधिक आकर्षक बनाने के लिए गोल आकृति में साड़ी के बॉर्डर जैसे डिजाइन बनाकर रंग भरें। कमल पंखुड़ियां भी बना सकते हैं।
चावल की रंगोली
अगर आपको छोटी लेकिन सुंदर रंगोली डिजाइन बनानी है तो कम जगह में इस तरह से रंगोली डिजाइन सजा सकते हैं। इसके लिए अलग से रंगोली के रंगों की भी आवश्यकता नहीं है। चावल हर किसी के घर पर होते हैं। चावलों से उभरती हुई शिवलिंग की आकृति बनाएं। हल्दी और रोली से शिवलिंग में तिलक लगाएं। चाहें तो किनारे हाइलाइट करने के लिए भी हल्दी और रोली का उपयोग करें। इसे से त्रिशूल की आकृति बनाएं। इस तरह के रंगोली मंदिर में कलश के पास बनाई जा सकती है।
दीयों से जगमगाएं रंगोली
गहरे रंगों के साथ आयताकार आकृति बनाएं, उसके अंदर हल्के रंग या लाल रंग से ऊँ लिखें। बीच में हरे रंग से बेलपत्र की आकृति बना सकते हैं, या जगह-जगह पर असली बेलपत्र की पत्तियां रख सकते हैं। चारों ओर दीप जलाकर रंगोली को जगमगा दें।