{"_id":"604601192e5b0a45f41be0ab","slug":"mackenzie-scott-lifestyle-second-marriage-and-first-divorce-money","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मैकेंजी स्कॉट: जिस महिला को तलाक के बाद मिले थे ढाई लाख करोड़ रुपये, जानिए आज कैसी है उनकी लाइफस्टाइल","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
मैकेंजी स्कॉट: जिस महिला को तलाक के बाद मिले थे ढाई लाख करोड़ रुपये, जानिए आज कैसी है उनकी लाइफस्टाइल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 08 Mar 2021 04:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
MacKenzie Scott
- फोटो : Facebook/Dr. Craig Brown
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जब किसी कपल की शादी ज्यादा नहीं चल पाती है, तो वो कपल अपसी सहमति या फिर अन्य तरीके से अलग हो जाता है। लेकिन कानूनन पुरुषों को महिलाओं को अपनी संपत्ति में से हिस्सा देना पड़ता है, ताकि वो महिला अपना गुजर-बसर कर सके। आपने सुना होगा कि किसी ने हजारों तो किसी ने लाखों रूपये तलाक के बाद अपनी एक्स पत्नी को दिए। लेकिन क्या आपको दुनिया में सबसे अमीर लोगों में अपना नाम शुमार करा चुके जेफ बोजोस की पूर्व पत्नी मैकेंजी स्कॉट याद हैं? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको इनके तलाक से लेकर दूसरी शादी तक सबकुछ बताते हैं, क्योंकि इन दिनों ये काफी चर्चा में हैं।
2 of 7
jeff bezos and ex wife
- फोटो : social media
दरअसल, जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी मैकेंजी स्कॉट एक हाईस्कूल के साइंस पढ़ाने वाले टीचर डैन ज्यूवेट के साथ शादी करने के बाद काफी चर्चा में हैं। यहां आपको बता दें कि जेफ से तलाक के बाद मैकेंजी को 38 अरब अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 2.6 लाख करोड़ रुपये के शेयर मिले थे।
3 of 7
डैन जैवेट और मैकेंजी स्कॉट
- फोटो : The Giving Pledge website
यही नहीं, साल 2021 में मैकेंजी स्कॉट की कुल संपत्ति 50 अरब अमेरिकी डॉलर्स से भी ज्यादा है, जिसकी बदौलत वे दुनिया की तीसरी सबसे अमीर महिला हैं। वहीं, एक साइंस टीचर से शादी को लेकर वो एक बार फिर से चर्चा का विषय बन चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
jef bezos
- फोटो : facebook/One and the same picture of Jeff Bezos every day
ऐसे हुई थी जेफ और मैकेंजी की मुलाकात
बात अगर जेफ बेजोस और मैकेंजी स्कॉट की मुलाकात की करें, तो साल 1992 में एक जॉब इंटरव्यू के दौरान ये दोनों मिले थे। इसके एक साल बाद ही साल 1993 में जेफ और मैकेंजी ने शादी रचा ली थी। वहीं, अगले साल 1994 में जेफ ने एमेजॉन कंपनी की शुरूआत की थी, जो आज दुनिया की टॉप तीन कंपनियों में शुमार की जाती है।
विज्ञापन
5 of 7
MacKenzie Scott and New husband
- फोटो : facebook/Goodwill Northern Michigan
आपको जानकार हैरानी होगी कि एमेजॉन कंपनी की पहली कर्मचारी मैकेंजी ही थी। वहीं, बात अगर मैकेंजी स्कॉट और उनके दूसरे पति की करें, तो मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि डैन जिस स्कूल में पढ़ाते हैं। उसी स्कूल में मैकेंजी के बच्चे भी पढ़ते हैं, और इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।