फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन स्पेशल: महारानियों जैसी जिंदगी जीती हैं वसुंधरा राजे, इन लग्जरी कारों का है शौक

Mon, 08 Mar 2021 01:56 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 08 Mar 2021 01:56 PM IST
विज्ञापन
vasundhara raje lifestyle net worth delhi house and cars
वसुंधरा राजे - फोटो : PTI

जब भी बात राजस्थान की सियासत की होती है, तो इस शख्स की बात जरूर होती है। अगर यूं कहा जाए कि राजस्थान की राजनीति इनके बिना कुछ अधूरी सी नजर आती है, तो शायद इसमें कोई दो राय नहीं होगी। जी हां, अब तक तो आप समझ गए होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं। बिल्कुल हम बात कर रहे हैं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की। आज यानी 08 मार्च को वे अपना जन्मदिन मना रही हैं। तो चलिए हम आपको उनकी लाइफस्टाइल के बारे में वो बाते बतातें हैं, जो शायद आप पहले नहीं जानते होंगे।

vasundhara raje lifestyle net worth delhi house and cars
वसुंधरा राजे - फोटो : twitter.com/VasundharaBJP

वसुंधरा राजे का जन्म 8 मार्च 1953 को ग्वालियर के राज घराने में महाराज जिवाजीराव के यहां हुआ। वे शुरू से ही रानियों वाली जिंदगी जीती आईं हैं, क्योंकि उनका संबंध राज घराने से रहा है। यहां आपको जानकारी दे दें कि जिवाजीराव ग्वालियर के 9वें महाराजा थे।

vasundhara raje lifestyle net worth delhi house and cars
vasundhara raje - फोटो : Twitter/@vasundharaBJP

वसुंधरा राजे की मां विजयाराजे सिंधिंया को राजमाता कहकर बुलाया जाता था, और वे लंबे समय तक भाजपा में सांसद रहीं। वहीं, वसुंधरा राजे ने मुंबई के सोफिया कॉलेज से बीए ऑनर्स किया, और फिर कम उम्र में ही राजनीति में आ गई थी। वहीं, इसके बाद साल 1972 में उनकी शादी राजस्थान के ढोलपुर के सातवें महाराजा हेमंत सिंह से हुई, लेकिन एस साल बाद ही ये शादी टूट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
vasundhara raje lifestyle net worth delhi house and cars
vasundhara raje - फोटो : Twitter/@vasundharaBJP

इसके बाद वसुंधरा राजे का सफर अकेले ही गुजरा। उन्होंने अपने पति से कानूनी लड़ाई लड़ी और फिर अपने बेटे दुष्यंत को पिता हेमंत की शाही संपत्ति में हिस्सा मिल सका। जब वसुंधरा राजे भाजपा में शामिल हुईं, तो उन्होंने अपनी शुरूआत भाजपा में युवा मोर्च से की थी, यहां उन्हें भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया था।

विज्ञापन
vasundhara raje lifestyle net worth delhi house and cars
vasundhara raje - फोटो : facebook/vasundhara raje

इसके बाद वसुंधरा राजे लगातार आगे बढ़ती गईं, और पांच बार सांसद और चार बार विधायक रहीं। इसके बाद साल 2003 में पहली बार वसुंधरा राजे ने राजस्थान में भाजपा की न सिर्फ सरकार बनवाई, बल्कि खुद वहां की मुख्यमंत्री भी बनीं। इसके बाद 2013 में वे दोबारा मुख्यमंत्री बनीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed