फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: अपने बैंक अकाउंट को कुछ इस तरह से रखें सुरक्षित, नहीं होगा कभी फ्रॉड

Wed, 29 Sep 2021 02:35 PM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 29 Sep 2021 02:35 PM IST
विज्ञापन
Keep your bank account safe with these methods
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ये दौर डीजिटल पेमेंट का है। इस सुविधा ने हमारी अर्थव्यवस्था के पूराने स्वरूप को बदल के रख दिया है। बीते एक दशक के दौरान डीजिटल लेन देन की मात्रा में एक बहुत बड़ी वृद्धि देखने को मिली है। लोग अब आसानी से यूपीआई, क्रेडिट और डेबिट कार्ड के जरिए ऑनलाइन पेमेंट कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ इसी के समानांतर साइबर फ्रॉड के मामलों में भी काफी तेजी आई है। इंटरनेट की दुनिया पर ऐसे कई हैकर्स हैं, जो पीछे छुपकर किसी मैलवेयर की मदद से आपके बैंक का पासवर्ड चुरा सकते हैं। इससे आपको एक बड़ा घाटा सहन करना पड़ सकता है। अगर आप भी लेन देन के लिए डीजिटल पेमेंट का सहारा लेते हैं, तो आपको काफी सावधान रहना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप अपने बैंक अकाउंट को सुरक्षित रख सकते हैं। इससे आपके साथ फ्रॉड होने का खतरा काफी कम हो जाएगा।

Keep your bank account safe with these methods
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अगर आप लेने देन के लिए नेटबैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको अपने कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल या टैबलेट में एंटीवायरस जरूर रखना चाहिए। एंटीवायरस आपके डिवाइस को किसी भी प्रकार के मैलवेयर से बचा कर रखता है। ऐसे में पासवर्ड चोरी होने का खतरा काफी कम हो जाता है। 

Keep your bank account safe with these methods
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अपने बैंक अकाउंट को सेफ रखने के लिए आप पासवर्ड मैनेजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बता दें कि पासवर्ड मैनेजर आपके हर अकाउंट के लिए एक अलग पासवर्ड जनरेट करता है। अगर कोई हैकर आपके किसी पासवर्ड को हैक करता भी है तो बाकी के पासवर्ड सेफ रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Keep your bank account safe with these methods
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

इसके अलावा आपको समय समय पर अपना यूपीआई आईडी या नेट बैंकिंग का पासवर्ड चेंज करते रहना चाहिए। इस बात का जरूर ध्यान रखें कि पासवर्ड हल्का ना हो उसमें स्पेशल कैरेक्टर्स जरूर शामिल हो और पासवर्ड लंबा हो। अपने डिवाइस को समय समय पर एंटीवायरस की मदद से स्कैन करें। डिवाइस को अप टू डेट रखें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed