बच्चों की पढ़ाई की शुरुआत एलकेजी (LKG) और यूकेजी (UKG) से होती है। इस क्लास में तीन-चार साल के बच्चों को पढ़ाया जाता है या यूं कहें कि पढ़ना-लिखना सिखाया जाता है। दरअसल, बच्चे जब छोटे होते हैं तो उनका मन ज्यादातर खेलने-कूदने में ही लगा रहता है, लेकिन इसके साथ-साथ उनके लिए पढ़ाई भी जरूरी होती है, क्योंकि जब तक बेस (आधार) नहीं बनेगा, बच्चों को आगे की पढ़ाई में दिक्कत होगी। इसको इस तरह भी समझ सकते हैं कि आपने घर बनवाया है और नींव मजबूत नहीं दी है, तो ऐसे में जाहिर है कि आपका घर कमजोर होगा, जिसके गिर जाने की संभावना हर वक्त बनी रहेगी, लेकिन अगर नींव मजबूत होगी तो वह घर सालों-साल वैसे ही टिका रहेगा। इसीलिए एलकेजी और यूकेजी के जरिये बच्चों की पढ़ाई की नींव बनाई जाती है, ताकि वे दुनिया के साथ-साथ चल सकें और आगे अपना एक सुनहरा भविष्य बना सकें। आपके भी बच्चे इन क्लास में पढ़ते होंगे या पढ़े होंगे, लेकिन क्या आपको ये पता है कि एलकेजी-यूकेजी का फुल फॉर्म क्या होता है? नहीं ना, तो चलिए हम आपको बताते हैं इसके बारे में...
ज्ञान की बात: आपका बच्चा भी जाता है स्कूल तो जान लीजिए LKG और UKG की फुल फॉर्म, काम आएगा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Wed, 29 Sep 2021 02:10 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन