फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pillow Cover Change: तकिए का कवर रखें साफ, वरना सेहत को हो सकता है नुकसान, जानें कितने दिनों में करें चेंज

Thu, 20 Mar 2025 09:26 AM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 20 Mar 2025 09:26 AM IST
सार

Skin problems pillowcase: अगर इसे समय पर साफ न किया जाए, तो ये तकिया बैक्टीरिया, फंगस और डस्ट माइट्स (धूल के कण) का अड्डा बन सकता है, जिससे स्वास्थ्य से जुड़ी कई परेशानियां हो सकती हैं।

विज्ञापन
Keep the pillow cover clean otherwise it can harm your health know after how many days you should change it
तकिए का गंदा कवर बिगाड़ सकता है सेहत और त्वचा - फोटो : freepik.com

क्या आपको पता है कि तकिए का कवर समय पर न बदलने से आपकी सेहत को बड़ा नुकसान हो सकता है? हम रोज रात को अपने तकिए पर सिर रखते हैं, जिससे उस पर पसीना, तेल, त्वचा की मृत कोशिकाएं और धूल के कण जमा हो जाते हैं। अगर इसे समय पर साफ न किया जाए, तो ये तकिया बैक्टीरिया, फंगस और डस्ट माइट्स (धूल के कण) का अड्डा बन सकता है, जिससे स्वास्थ्य से जुड़ी कई परेशानियां हो सकती हैं।

Keep the pillow cover clean otherwise it can harm your health know after how many days you should change it
तकिए का गंदा कवर बिगाड़ सकता है सेहत और त्वचा - फोटो : freepik.com

तकिए का कवर बदलना क्यों है जरूरी?
 त्वचा की समस्याएं:

गंदे तकिए पर सोने से चेहरे पर मुंहासे, रैशेज और स्किन इन्फेक्शन जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

Keep the pillow cover clean otherwise it can harm your health know after how many days you should change it
तकिए का गंदा कवर बिगाड़ सकता है सेहत और त्वचा - फोटो : freepik.com

सांस की तकलीफ:
तकिए में मौजूद डस्ट माइट्स और बैक्टीरिया से एलर्जी, नाक बंद होना और अस्थमा जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

 बालों की सेहत पर असर:
गंदे तकिए पर सोने से बाल जल्दी ऑयली और डैमेज हो सकते हैं। इससे बालों में रूसी और झड़ने की समस्या भी हो सकती है।

खुजली और जलन:
तकिए के कवर पर जमा गंदगी से त्वचा पर जलन और खुजली हो सकती है, जिससे आपकी नींद भी खराब हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Keep the pillow cover clean otherwise it can harm your health know after how many days you should change it
तकिए का गंदा कवर बिगाड़ सकता है सेहत और त्वचा - फोटो : freepik.com

कब करें तकिए का कवर चेंज?

  •  हर 3 से 4 दिन में तकिए का कवर बदलना सबसे बेहतर होता है।
  •  अगर आपकी त्वचा तैलीय है या आपको पसीना अधिक आता है, तो इसे 2-3 दिन में जरूर बदलें।
  •  अगर आपको त्वचा संक्रमण या एलर्जी है, तो तकिए का कवर हर दिन बदलना फायदेमंद होगा।
विज्ञापन
Keep the pillow cover clean otherwise it can harm your health know after how many days you should change it
तकिए का गंदा कवर बिगाड़ सकता है सेहत और त्वचा - फोटो : freepik.com

तकिए के कवर की देखभाल कैसे करें?

  •  तकिए का कवर गर्म पानी से धोएं ताकि बैक्टीरिया और डस्ट माइट्स खत्म हो जाएं।
  •  धोने के बाद कवर को धूप में सुखाएं ताकि इसमें जमे बैक्टीरिया पूरी तरह नष्ट हो जाएं।
  •  तकिए के कवर के लिए 100% कॉटन या सिल्क का इस्तेमाल करें, जिससे त्वचा पर कोई साइड इफेक्ट न हो।
  •  तकिए के नीचे प्रोटेक्टिव कवर (पिलो प्रोटेक्टर) का इस्तेमाल करें ताकि गंदगी और बैक्टीरिया से बचाव हो सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed