फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Girl Child Day 2020: क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस, क्या है इस बार की थीम?

Sun, 11 Oct 2020 09:18 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sun, 11 Oct 2020 09:18 AM IST
विज्ञापन
International Day of the Girl Child 2020 Date, Theme History and Significance of the Observance That Highlights Empowering Girls
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 2020 (International Girl Child Day) - फोटो : Pixabay/Amar Ujala

"यत्र नार्यस्तु पूज्यते, रमन्ते तत्र देवता" यानी जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवताओं का वास होता है। श्रृष्टि की शुरुआत से महिलाओं का सम्मान किया जाता रहा है। लेकिन युग, काल और सदियां बीतने के साथ महिलाओं के प्रति लोगों की सोच बदलती चली गई। बाल विवाह, दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या जैसी समस्याएं अभी भी समाज में व्याप्त है। आए दिन यौन शोषण, दुष्कर्म, गैंगरेप और हत्या की खबरें सामने आती रहती हैं। दुनियाभर में बेटियों के प्रति समाज का दोहरापन दिखता है। लड़कियों को आज भी शिक्षा, पोषण, चिकित्सा, मानवाधिकार और कानूनी अधिकारों से वंचित रखा जाता है। लड़कियों को उनके तमाम अधिकार देने और बालिका सम्मान के प्रति दुनिया को जागरूक करने के उद्देश्य से ही हर साल 11 अक्तूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। 

International Day of the Girl Child 2020 Date, Theme History and Significance of the Observance That Highlights Empowering Girls
International Girl Child Day - फोटो : pixabay

क्या है इसका इतिहास?

  • अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने की शुरुआत एक एनजीओ यानी गैर सरकारी संगठन 'प्लान इंटरनेशनल' के प्रोजेक्ट के रूप में की गई थी। इस संगठन ने "क्योंकि मैं एक लड़की हूं" नाम से एक अभियान की भी शुरुआत की थी। इस अभियान के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार के लिए कनाडा सरकार से संपर्क किया गया।
International Day of the Girl Child 2020 Date, Theme History and Significance of the Observance That Highlights Empowering Girls
International Girl Child Day - फोटो : Pixabay

कनाडा सरकार ने 55वें आम सभा में इस प्रस्ताव को रखा और 19 दिसंबर, 2011 को संयुक्त राष्ट्र ने इस प्रस्ताव को पारित किया। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के लिए 11 अक्तूबर की तारीख तय की गई और 2012 से हर साल यह मनाया जाने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
International Day of the Girl Child 2020 Date, Theme History and Significance of the Observance That Highlights Empowering Girls
बाल विवाह को लेकर कानून भी बनाए गए हैं, लेकिन.... - फोटो : Social Media

पहली बार क्या थी अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की थीम

  • पहला अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस जब 11 अक्टूबर, 2012 को मनाया गया, तब इसकी थीम थी- "बाल विवाह उन्मूलन"। हालांकि अभी भी देश और दुनिया के विभिन्न हिस्सों में बाल विवाह के मामले सामने आते हैं। इसको लेकर कानून भी बनाए गए हैं, लेकिन इस कुरीति को खत्म करने के लिए अशिक्षा, पिछड़ेपन, गरीबी जैसे कारणों को भी दूर करना होगा।
विज्ञापन
International Day of the Girl Child 2020 Date, Theme History and Significance of the Observance That Highlights Empowering Girls
International Girl Child Day - फोटो : Pixabay

क्या है इस बार की थीम? 
इस साल अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की थीम है- "हमारी आवाज और हमारा समान भविष्य"। इस साल की थीम "हमारी आवाज और हमारा समान भविष्य" का उद्देश्य समाज में ये संदेश देना है कि कैसे छोटी बालिकाएं आज पूरे विश्व को एक मार्ग दिखाने का प्रयास कर रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed