स्लीपर बस में सफर करना सुविधाजनक होता है और वो भी खासकर लंबी दूरी के सफर में, लेकिन रात के सफर में ज्यादातर यात्री सो जाते हैं। ऐसे में अगर बस में अचानक आग लग जाए तो कुछ ही मिनटों में स्थिति बेहद गंभीर हो सकती है। दरअसल, ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात स्लीपर बस में आग लगने की घटना ने इस खतरे को फिर सामने ला दिया है।
{"_id":"6ab491bd2dffb13e7b0ad1ea","slug":"sleeper-bus-safety-tips-what-passengers-should-do-during-a-fire-emergency-2026-09-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: स्लीपर बस में सफर करते समय इन बातों का रखें ध्यान, आग लगने पर बच सकती है जान","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: स्लीपर बस में सफर करते समय इन बातों का रखें ध्यान, आग लगने पर बच सकती है जान
Thu, 24 Sep 2026 08:28 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 24 Sep 2026 08:28 AM IST
सार
यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में आग की घटना ने खासतौर पर रात में सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसलिए अगर आप भी स्लीपर बस से यात्रा कर रहे हैं, तो बस में चढ़ते ही इमरजेंसी गेट, खिड़की और एग्जिट का रास्ता देख लेना मुश्किल समय में बेहद काम आ सकता है।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा स्लीपर बस हादसा: स्लीपर बस में यात्रा करते समय क्या बातें ध्यान रखें?
- फोटो : Amar Ujala AI
ग्रेटर नोएडा स्लीपर बस हादसा: स्लीपर बस में यात्रा करते समय क्या बातें ध्यान रखें? (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : AI Generated
बस में चढ़ते ही सबसे पहले क्या देखें?
- यात्री सीट या स्लीपर बर्थ पर जाने से पहले यह देख लें कि बस का मुख्य दरवाजा कहां है
- इसके अलावा इमरजेंसी एग्जिट, खिड़की और उपलब्ध एस्केप हैच की जानकारी भी रखनी चाहिए
- सरकारी तकनीकी मानकों में संबंधित बसों के लिए इमरजेंसी एग्जिट और एस्केप हैच जैसी व्यवस्थाओं का प्रावधान है
ग्रेटर नोएडा स्लीपर बस हादसा: स्लीपर बस में यात्रा करते समय क्या बातें ध्यान रखें? (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : AI Generated
क्या करें और क्या नहीं?
- रात में सोने से पहले अपना मोबाइल ऐसी जगह रखें, जहां जरूरत पड़ने पर तुरंत हाथ में आ सके
- सामान को रास्ते या इमरजेंसी एग्जिट के पास बिल्कुल न रखें
- आग या धुआं दिखे तो सामान लेने में समय न गंवाएं
- मोबाइल, बैग या दूसरे सामान को बचाने के चक्कर में समय गंवाना खतरनाक हो सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा स्लीपर बस हादसा: स्लीपर बस में यात्रा करते समय क्या बातें ध्यान रखें? (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : AI Generated
- अगर बस में आग लगने या धुआं भरने का पता चलता है तो सबसे पहले बाहर निकलने पर ध्यान दें
- धुआं तेजी से फैलने की स्थिति में नीचे झुककर निकलने की कोशिश करें
- जिस रास्ते से धुआं या आग आ रही हो, उसकी तरफ जाने के बजाय दूसरा सुरक्षित निकास तलाशें
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा स्लीपर बस हादसा: स्लीपर बस में यात्रा करते समय क्या बातें ध्यान रखें? (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : AI Generated
- खिड़की और इमरजेंसी एग्जिट की जानकारी रखें
- स्लीपर बस में कई यात्री ऊपर या अंदर की बर्थ पर होते हैं
- ऐसे में सामान्य दरवाजे तक पहुंचना मुश्किल हो सकता है
- इसलिए यात्रा शुरू होने के बाद ही यह समझ लेना चाहिए कि इमरजेंसी स्थिति में बाहर निकलने का दूसरा रास्ता कौन-सा है