फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jeff Bezos: कभी एक बेडरूम वाले किराये के घर में रहते थे जेफ बेजोस, आज कई शहरों में हैं आलीशान मकान

Tue, 09 Feb 2021 04:26 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 09 Feb 2021 04:26 PM IST
विज्ञापन
Jeff Bezos Interesting Facts jeff bezos house and lifestyle
जेफ बेजोस - फोटो : Instagram/Jeff Bezos

दुनिया में ऐसे बहुत कम ही लोग होंगे, जो जेफ बेजोस को नहीं जानते होंगे। आज भले ही वह दुनिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी हैं, लेकिन कुछ दिन पहले तक वह दुनिया में सबसे अमीर थे। वह विश्व प्रसिद्ध कंपनी अमेजन.कॉम के संस्थापक हैं। 57 वर्षीय जेफ बेजोस ने साल 1986 में प्रिंसटन विश्वविद्यालय से स्नातक करने के बाद कंप्यूटर विज्ञान के क्षेत्र में काफी दिनों तक काम किया। उसके बाद उन्होंने और भी कई जगहों पर काम किया। एक समय था जब जेफ बेजोस एक बेडरूम वाले किराये के घर में रहते थे, लेकिन आज उनके पास कई आलीशान घर और पूरे अमेरिका में हजारों एकड़ जमीन है। 

Jeff Bezos Interesting Facts jeff bezos house and lifestyle
बच्चों के बीच जेफ बेजोस - फोटो : Twitter/Jeff Bezos

जेफ बेजोस का पूरा नाम जेफ प्रेस्टन बेजोस है। बिजनेस इनसाइडर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनके पास कितने पैसे होंगे, इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उन्होंने साल 2020 में हर सेकेंड 1.81 लाख रुपये कमाए हैं। उनका सपना है कि वह चांद पर कॉलोनी बसाना चाहते हैं। उनकी कंपनी ब्लू ओरिजिन इसी साल अप्रैल से पर्यटकों को अंतरिक्ष में भेजने की शुरुआत करने वाली है। 

Jeff Bezos Interesting Facts jeff bezos house and lifestyle
जेफ बेजोस - फोटो : Facebook/Ricardo Amorim

कैसी है जेफ बेजोस की दिनचर्या? 

साल 2018 में द इकोनॉमिक क्लब ऑफ वॉशिंगटन डीसी में साक्षात्कार के दौरान जेफ बेजोस ने अपनी दिनचर्या बताते हुए कहा था कि वह आठ घंटे की नींद से कभी समझौता नहीं करते हैं। वह रात को जल्दी सो जाते हैं और सुबह जल्दी उठते हैं। सुबह में आराम से कॉफी पीते हुए अखबार पढ़ते हैं, फिर नाश्ता करते हैं और फिर अपने काम में लग जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jeff Bezos Interesting Facts jeff bezos house and lifestyle
जेफ बेजोस का आलीशान घर - फोटो : Facebook/Block Connect

न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जेफ बेजोस के न्यूयॉर्क स्थित घर की कीमत करीब सात अरब रुपये है। वहीं, वॉशिंगटन डीसी स्थित उनके घर की कीमत एक अरब रुपये से भी अधिक है, जबकि कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स स्थित उनके घर की कीमत 12 अरब रुपये से भी अधिक है। इसके अलावा भी उनके पास कई शानदार घर हैं, जहां जरूरत की सभी सुख-सुविधाएं मौजूद हैं। 

विज्ञापन
Jeff Bezos Interesting Facts jeff bezos house and lifestyle
जेफ बेजोस - फोटो : Twitter/Jeff Bezos

कहा जाता है कि जेफ बेजोस ने पहले अपनी कंपनी का नाम कैडेब्रा रखा था, लेकिन बाद में उसे बदलकर अमेजन कर दिया गया। इसकी वजह ये बताई जाती है कि उनके एक साथी ने कंपनी का नाम कैडेब्रा के बजाय कैडेवर पढ़ दिया था। इससे उन्हें लगा कि शायद लोग कंपनी का नाम सही से नहीं पढ़ पाएंगे, जिसके बाद उस नाम को बदल दिया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed