आखिर आज के दौर में पैसे कौन नहीं बचना चाहता? कभी सब्जी वाले से पांच-दस रुपये कम कराते हुए लोग आपको नजर आ जाएंगे, तो कभी दुकानों पर मोल भाव करते हुए लोग आपको बड़ी आसानी से दिख जाएंगे। हालांकि, लोग जब कपड़े, जूते-चप्पल, ज्वेलरी आदि खरीदते हैं तो सस्ती चीजें तो वो चाहते हैं, लेकिन चीजें फैशन व ट्रेंड वाली ही लेना चाहते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस तरह की सस्ती वाली खरीदारी करना चाहते हैं, तो आपके लिए देश की राजधानी दिल्ली में कई ऐसी जगह हैं, जहां आपको सभी चीजें आपके बजट में मिल सकती हैं। तो चलिए जानते हैं उन जगहों के बारे में।
{"_id":"602256725572f0248f432746","slug":"you-can-shop-in-these-five-places-of-delhi-for-less-money","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कम पैसे में करनी हो खरीदारी, तो दिल्ली की ये पांच जगह हैं सबसे अच्छी","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
कम पैसे में करनी हो खरीदारी, तो दिल्ली की ये पांच जगह हैं सबसे अच्छी
Tue, 09 Feb 2021 03:06 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 09 Feb 2021 03:06 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
सरोजनी नगर
- क्या आपने कभी अपने किसी दोस्त या अन्य किसी को ये कहते हुए सुना है कि वो तो शॉपिंग के लिए सरोजनी नगर जा रहा है? या वहां से ही वो सामान खरीदता है? अब आप कहेंगे कि हां बिल्कुल सुना है, तो यहां आपको बता दें कि चाहे बजट की बात हो या फिर लुक में बेहतरीन और ट्रेंडिग की बात हो तो सरोजनी नगर का बाजार इसके लिए बिल्कुल सही जगह मानी जाती है। यहां सबसे ज्यादा लड़कियों की चीजें मिलती हैं, और वो भी एकदम बजट में। ज्वेलरी, कपड़े, जूते-चप्पल घर की सजावट का सामान आदि यहां आपको आराम से और सस्ते में मिल जाएगा।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
चांदनी चौक
- जब बात दिल्ली के सबसे पुराने और बड़े बाजार की आती है, तो जुबान पर नाम चांदनी चौक का ही आता है। यहां आपको सभी चीजें थोक के भाव में मिल सकती हैं। यहां लोग अपनी शादी की शॉपिंग जैसे- दूल्हे की शेरवानी, दुल्हन का लहंगा, ज्वेलरी आदि खरीदने आते हैं। यहां लाइट का सामान भी काफी अच्छा और कम रेट में मिल जाता है। यहां आप भगीरथ पैलेस, चावड़ी बाजार, फतेहपुरी, साइकिल मार्केट, किनारी बाजार, मीना बाजार, मोती बाजार से खरीदारी कर सकते हैं, और वो भी अपने बजट में।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
कमला नगर व दिल्ली हाट
- हमें जब कपड़े खरीदने होते हैं, तो हम काफी सोच में पड़ जाते हैं कि कहां से हमें न्यू लुक वाले और कम पैसों में अच्छे कपड़े मिल पाएंगे। इसके लिए हम अपने दोस्तों से भी पूछते हैं, लेकिन अगर आपको ट्रेंडी और सस्ते कपड़े खरीदने हैं तो आप कमला नगर आ सकते हैं। यही नहीं यहां ट्रेंडी ज्वेलरी काफी सस्ते में मिल जाती है। इसके अलावा आप दिल्ली हाट भी जा सकते हैं। यहां भी आपको हेवी मेटल ज्वेलरी, कान के झुमके आदि चीजें काफी सस्ते में और अच्छी मिल जाएंगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
करोल बाग
- अगर आपको कपड़े, गाड़ियों का सामान, कोई गैजेट, घर के लिए सामान या किसी भी तरह की चीजें खरीदनी हैं, तो इसके लिए सबसे सही जगह करोल बाग को माना जाता है। ये एक ऐसा बाजार है, जहां सबकुछ बड़ी ही आसानी से और कम बजट में मिल जाता है। बड़े-बड़े ब्रांड की चीजें यहां काफी सस्ते में मिल जाती है। यहां की गफ्फार मार्केट मोबाइल, कंप्यूटर व अन्य तरह के गैजेट के लिए काफी जानी जाती है। यहां लोग दूर-दूर से खरीदारी करने आते हैं, ताकि उनके कुछ पैसे बच सके।