फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Navy Day 2022: भारतीय जल सेना का इतिहास, जानें क्यों और कैसे हुई नौसेना दिवस मनाने की शुरुआत

Sun, 04 Dec 2022 11:10 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 04 Dec 2022 11:10 AM IST
विज्ञापन
Indian Navy Day 2022 History Know When Why and How Indian Navy Day Celebrated Full Details
भारतीय नौसेना दिवस 2022 - फोटो : amar ujala

Indian Navy Day 2022: भारत की तीनों सेनाएं थल, वायु और जल सेना हर तरफ से देश की सुरक्षा में तत्पर है। आज दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेनाओं में भारतीय सेना का नाम लिया जाता है। इतिहास के पन्ने पलट कर देखें तो दुश्मन देश ने जब भी भारत पर हमला करने की सोची तो जमीन से ही आक्रमण किया। इसकी एक वजह देश की जल सीमा की कड़ी सुरक्षा हो सकती है। भारतीय नौसेना के जवान, जिन्हें हम जल प्रहरी कह सकते हैं, वह जल मार्ग की सुरक्षा में मुस्तैद रहे। दुश्मन में समझ गए कि इस मार्ग से आक्रमण संभव नहीं। भारतीय नौसेना की इसी उपलब्धि, साहस के कारण देशवासी उन्हें सलाम करने के लिए आज के दिन भारतीय नौसेना दिवस के तौर पर मनाते हैं। भारतीय नौसेना दिवस के मौके पर जानें इस दिन का इतिहास और महत्व।

Indian Navy Day 2022 History Know When Why and How Indian Navy Day Celebrated Full Details
भारतीय नौसेना दिवस 2022 - फोटो : amar ujala

कब मनाते हैं भारतीय नौसेना दिवस ?

हर साल भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है। 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाते हैं।  भारतीय नौसेना बलों को सम्मानित करने और उनके योगदान की सराहना के लिए यह खास दिन मनाते हैं। हर साल नौसेना दिवस मनाने के लिए एक अलग थीम तय की जाती है।

Indian Navy Day 2022 History Know When Why and How Indian Navy Day Celebrated Full Details
सबमरीन अगोस्ता 90-बी - फोटो : सोशल मीडिया

कब हुई नौसेना दिवस मनाने की शुरुआत?

भारतीय नौसेना दिवस मनाने की शुरुआत मई 1972 में हुए एक वरिष्ठ नौसेना अधिकारी सम्मेलन में हुई, जब 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस मनाने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Navy Day 2022 History Know When Why and How Indian Navy Day Celebrated Full Details
नौसेना दिवस - फोटो : Twitter

4 दिसंबर को क्यों मनाते हैं नौसेना दिवस?

1971 के भारत-पाक के बीच युद्ध हुआ था। इस युद्ध में पाकिस्तान ने 3 दिसंबर को भारतीय हवाई अड्डे पर हमला कर दिया। पाकिस्तानी सेना के आक्रमण हमले का जवाब देते हुए भारतीय नौसेना ने 4 और 5 दिसंबर की रात हमले की योजना बनाते हुए सैकड़ों पाकिस्तानी नौसेना के जवानों को मार गिराया। इस मिशन में भारतीय नौसेना के नेतृत्व कमोडोर कासरगोड पट्टणशेट्टी गोपाल राव ने किया। नौसेना की उपलब्धि और प्रयासों को स्वीकार करते हुए 4 दिसंबर को नेवी डे मनाते हैं।

विज्ञापन
Indian Navy Day 2022 History Know When Why and How Indian Navy Day Celebrated Full Details
भारतीय नौसेना दिवस - फोटो : ट्विटर/स्पोक्सपर्सन नेवी

कब हुई भारतीय नौसेना की स्थापना?

भारतीय नौसेना 1612 में अस्तित्व में आई, जब ईस्ट इंडिया कंपनी ने रायल इंडियन नेवी नाम से नौसेना बनाई। ईस्ट इंडिया कंपनी ने व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा के उद्देश्य से एक नौसैनिक दल का गठन किया था। स्वतंत्रता के बाद 1950 में इसे भारतीय नौसेना के तौर पर पुनर्गठित किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed