Happy Indian Navy Day 2022: भारत का गौरव देश की सेना है। भारतीय नौसेना का अपना ही महत्व है। भारत में जब भी बाहरी हमले हुए, वह जमीन के रास्ते से हुए। इसका एक कारण भारतीय नौसेना का बल है, जिसके सामने जल मार्ग के जरिए दुश्मन टिक नहीं सके। भारत की समुद्री सीमा बहुत विशाल है। इस विशाल जल क्षेत्र की सुरक्षा के लिए भारतीय नौसेना अडिग खड़ी है। नौसेना के इसी महत्व और उपलब्धियों को सलाम करने के लिए हर साल 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है। इस दिन का ऐतिहासिक महत्व भी है। 1971 की शुरुआत में भारत पाकिस्तान युद्ध हुआ था, जिसमें जल सेना ने जीत दिलाई थी। इसी उपलक्ष्य में 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाते हैं और इस ऐतिहासिक उपलब्धि को याद करते हैं। भारतीय नौसेना दिवस के मौके पर सभी जल प्रहरियों को सलाम करें। अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और हर सैनिक को नौसेना दिवस के शुभकामना संदेश भेजकर इस खास मौके की बधाई दें।
Happy Indian Navy Day 2022 Wishes: भारतीय नौसेना दिवस के ये शुभकामना संदेश भेजकर करें नौसेनिकों को सलाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल दिया है- जान भी देंगे, ऐ वतन तेरे लिए
नौसेना दिवस की शुभकामनाएं
जिनमें अकेले चलने के हौसले होते हैं,
एक दिन उन्हीं के पीछे काफिले होते हैं,
सेना है तो हम हैं।
नौसेना दिवस की शुभकामनाएं
न झुकने दिया तिरंगे को,
न युद्ध कभी ये हारे हैं।
भारत माता तेरे वीरों ने
दुश्मन चुन चुन कर मारे हैं।
नौसेना दिवस की शुभकामनाएं
जिनके होठों पर हंसी और पांव में छाले होंगे,
हां वही लोग मेरे वतन के चाहने वाले होंगे।
नौसेना दिवस की शुभकामनाएं