फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: कहीं खो जाए आपका मोबाइल तो ऐसे कर सकते हैं उसे ट्रैक, जान लीजिए ये आसान तरीका

Wed, 29 Sep 2021 11:57 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 29 Sep 2021 11:57 AM IST
विज्ञापन
how to track lost mobile phone in india process step by step in hindi
मोबाइल फोन ट्रैक करने का तरीका - फोटो : iStock

आजकल टेक्नोलॉजी इतनी आगे बढ़ गई है कि कुछ भी नामुमकिन नहीं लगता है। एक समय था जब लोगों के पास मोबाइल फोन तक नहीं होते थे, यहां तक कि अधिकतर लोग ये भी नहीं जानते थे कि मोबाइल जैसी भी कोई चीज होती है, जबकि मोबाइल फोन दुनिया में आ चुका था और कुछ गिने-चुने लोगों के पास ही था। आज के समय में तो लगभग हर किसी के हाथ में स्मार्टफोन है। फोन खो जाने पर पहले भले ही लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन आज ऐसी टेक्नोलॉजी उपलब्ध है कि अगर आपका फोन खो भी जाए तो उसे ट्रैक करके ढूंढा जा सकता है। इसके लिए आपको कुछ ज्यादा करने की जरूरत नहीं है, बल्कि इसका एक आसान तरीका है, जो कोई भी अपना सकता है। यह सर्विस गूगल की ओर से मुफ्त में दी जा रही है, जिसका इस्तेमाल आप अपने फोन को ट्रैक करने के लिए कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में... 

how to track lost mobile phone in india process step by step in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

आमतौर पर फोन खो जाने पर लोग तुरंत पुलिस के पास शिकायत करने के लिए पहुंच जाते हैं। ऐसा करना सही तो होता है, लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि आप अपने घर में ही फोन को रखकर भूल जाते हैं या घर पर अगर बच्चे हैं तो वो फोन को कहीं रख देते हैं। ऐसे में आपको लगता है कि फोन खो गया है, जबकि फोन तो आपके घर में ही मौजूद होता है। इसलिए पुलिस के पास शिकायत करने जाने से पहले बेहतर होगा कि आप पहले अपने घर में ही फोन को ढूंढ लें। 

how to track lost mobile phone in india process step by step in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

फोन ट्रैक करने के लिए क्या करें? 

  • सबसे पहले तो यहां यह ध्यान देना जरूरी है कि फोन को ट्रैक करने के लिए आपका फोन ऑन होना चाहिए, उसमें नेटवर्क आना चाहिए और साथ ही फोन का जीपीएस भी ऑन होना चाहिए। अगर जीपीएस ऑफ होगा तो जब आपने आखिरी बार फोन का जीपीएस ऑन किया होगा, तब की लोकेशन दिखाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
how to track lost mobile phone in india process step by step in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अब फोन को ट्रैक करने के लिए आप अपने कंप्यूटर से https://www.google.com/android/find पर जाएं। फिर लॉगिन करें और ध्यान रहे कि लॉगिन उसी ईमेल आईडी से करें, जो आपके खोए हुए फोन में चल रही है या जिसपर डिवाइस रजिस्टर है। आप जैसे ही लॉगिन करेंगे, आपके फोन की लोकेशन मैप पर दिखने लगेगी।     

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed