अक्सर कई मर्तबा एटीएम से पैसों को निकालते वक्त हमारे पैसे भी कट जाते हैं और वह मशीन से बाहर भी नहीं निकलता है। ऐसी स्थिति में कई बार लोग परेशान हो जाते हैं। इसी सिलसिले में आज हम आपको बताने वाले हैं कि इन परिस्थितियों में क्या करना चाहिए? अमूमन ऐसा तब होता है जब बैंक में या तो तकनीकी समस्या आती है या फिर कोई अन्य खराबी देखने को मिलती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऐसा होने पर बैंक अपनी इस तकनीकी समस्याओं का खुद से संज्ञान लेकर उसे जल्द से जल्द दूर करने का काम करता है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अनुसार जो पैसे ग्राहकों के खाते से कटते हैं उन्हें बैकों को एक तय समय सीमा के भीतर उनके अकाउंट में क्रेडिट करना होता है। भारतीय रिजर्व बैंक ने इसको लेकर एक खास गाइडलाइन भी जारी कर रखा है। उसके मुताबिक अगर बैंक तय समय सीमा के भीतर पैसों को ग्राहकों के अकाउंट में क्रेडिट नहीं करता है, तो उससे जुर्माने के पैसों को लेकर ग्राहकों को दिया जाएगा।
काम की बात: अगर खाते से कट जाए पैसा और ATM से भी न निकले, तो जानिए क्या करना चाहिए ऐसी स्थिति में
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन