यदि घर में खटमल हो जाए तो यह परेशान करके रख देते हैं क्योंकि इनकी पहुंच घर में किसी भी जगह तक हो सकती है। यह आपके बिस्तर पर भी मिल सकते हैं तो यह आपके कपड़ों में भी हो सकते हैं। ऐसे में यदि घर में छोटे बच्चे हों तब तो उनका ध्यान रखना और भी मुश्किल हो जाता है। इन दिनों घर के अधिकतर लोगों का समय घर पर ही बीतता है, ऐसे में खटमलों का घर में होना ठीक नहीं है लेकिन परेशान होने की कोई बात नहीं क्योंकि कुछ आसान उपायों को आजमाकर आप आसानी से खटमलों को भगा सकते हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए खटमल भगाने के असरकारक उपाय।
इन आसान तरीकों से घर से भगाएं खटमल, नहीं पहुंचाएगें नुकसान
नीम का तेल
खटमेल भगाने के लिए नीम का तेल बहुत फायदेमंद साबित होता है। नीम के तेल में एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, जिस वजह से कीटनाशक के रूप में इसका इस्तेमाल किया जाता है। जिन-जिन जगहों पर खटमल के होने की आशंका है, उन सभी जगहों पर नीम के तेल का छिड़काव जरूर करें। कपड़े धोने के डिर्टजेंट में भी इसी डालें और कपड़े धोकर निकालें। ऐसा करने से खटमल घर से चले जाएंगे।
लैवेंडर
खटमल लैवेंडर की महक सहन नहीं कर पाते हैं इसलिए इसका इस्तेमाल करके भी आप खटमल भगा सकते हैं। यदि घर में आप लैवेंडर की पत्तियां रख देंगे तो खटमल घर में रह नहीं पाएंगे। यदि लैवेंडर की पत्तियां नहीं मिल पा रही है तो आप अपने कपड़ों एवं घर की अन्य जगहों पर लैवेंडर के परफ्यूम का छिड़काव भी कर सकते हैं। यह भी आपके काम आएगा।
पुदीना
पुदीने का इस्तेमाल करके भी खटमल को भगाया जा सकता है। पुदीने की पत्तियों को घर के हर कोने में रख दें। घर में छोटे बच्चे हैं और यदि आप चाहते हैं कि खटमल उनके पास न जाए तो पुदीने की पत्तियों को अच्छे से पीस लें और थोड़ा- थोड़ा उनके शरीर पर रगड़ दें। ऐसा करने से खटमल न तो उनके पास जाएंगे और न ही घर में टिक पाएंगे।
अजवाइन की पत्तियां
खटमलों को अजवाइन की महक भी सहन नहीं होती है इसलिए अजवाइन की पत्तियों का उपयोग करके घर से खटमल भगाए जा सकते हैं। इन पत्तियों को किसी जालीदार बैग में डालकर ऐसी जगह पर रख दें, जहां खटमलों का आना-जाना होता है और जब पत्तियां पुरानी हो जाए तो उन्हें नई पत्तियों से बदल दें। ऐसा करके आप आसानी से खटमलों से छुटकारा पा सकेंगे।