हम जब पूरे महीने कहीं नौकरी करते हैं, अपना बिजनेस करते हैं या कुछ और करते हैं, तब जाकर कहीं महीने भर बाद हमारे हाथ में हमारी मेहनत की कमाई आ पाती है। जो कि हमारे बैंक खाते में आती है। वहीं, लोग अपने पैसों को बैंक में जमा करवाते हैं ताकि जरूरत पड़ने पर या अपनी सुविधा अनुसार उन पैसों को निकाल सके। हालांकि, अब समय बदल चुका है और लोगों को पहले की तरह बैंक में लाइन लगाकर पैसे नहीं निकालने पड़ते, बल्कि अब सीधे एटीएम से पैसे आपके हाथ में आ जाते हैं और वो भी मिनटों में। लेकिन कई बार ये देखा जाता है कि एटीएम से लोगों के पास कटे-फटे नोट आ जाते हैं या कई बार बैंक भी ग्राहक को इस तरह के नोट दे देता है। ऐसे में कई लोग चिंता में आ जाते हैं कि उनके पास कटे-फटे नोट आ गए हैं और अब वो इनका क्या करेंगे? लेकिन आपको बता दें कि ऐसी स्थिति में आपको घबराना नहीं है बल्कि कुछ बातों का ध्यान रखना है और फिर यकीन मानिए आपके पैसे आपको सही नोट के रूप में वापस मिल जाएंगे। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
{"_id":"614ec0078ebc3efd1617a753","slug":"how-to-exchange-damage-note-from-bank-and-rbi-bank","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम की बात: अगर एटीएम से निकले कटे-फटे नोट, तो घबराने की जगह करें ये काम, मिलेंगे पूरे पैसे वापस","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
काम की बात: अगर एटीएम से निकले कटे-फटे नोट, तो घबराने की जगह करें ये काम, मिलेंगे पूरे पैसे वापस
Sat, 25 Sep 2021 11:56 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:56 AM IST
विज्ञापन
एटीएम से निकले कटे-फटे नोट को बदलने का तरीका
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम से निकले कटे-फटे नोट को बदलने का तरीका
- फोटो : पीटीआई
क्या कहता है आरबीआई का नियम?
- कटे-फटे नोटों को लेकर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीआई का नियम बिल्कुल साफ है। आरबीआई कहता है कि अगर किसी के पास एटीएम से कटे-फटे नोट निकल आते है, तो बैंक उसे बदलने से इंकार नहीं कर सकता है। साथ ही नोट बदलने की कोई लंबी प्रक्रिया भी नहीं है, क्योंकि ये काम मिनटों में हो जाता है।
एटीएम से निकले कटे-फटे नोट को बदलने का तरीका
- फोटो : pixabay
कटे-फटे नोट बदलने के लिए आपको क्या करना होगा?
- आपको करना ये है कि जिस एटीएम से आपके कटे-फटे नोट निकले हैं, आपको उस बैंक में जाना होगा जिससे वो एटीएम लिंक्ड यानी जुड़ा होगा। फिर इस बैंक में जाकर एक एप्लीकेशन लिखकर देनी होगी, जिसमें पैसे निकालने की जगह, समय, कितना पैसा निकाला जैसी चीजें होंगी। साथ ही इस एप्लीकेशन के साथ आपको एटीएम से निकली स्लिप भी लगानी होगी। अगर एटीएम से स्लिप नहीं निकली है तो, फिर आपके मोबाइल फोन पर आए उस ट्रांजेक्शन की जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम से निकले कटे-फटे नोट को बदलने का तरीका
- फोटो : PIXABAY
मिनटों में हो जाएगा काम
- अब जब आपने एप्लीकेशन और बाकी सारी जरूरी जानकारी बैंक को दे दी है, तो बैंक हाथों-हाथ आपके कटे-फटे नोट बदलकर आपको सही नोट दे देगी। आरबीआई के नियम के हिसाब से कोई भी बैंक या किसी भी बैंक की कोई भी ब्रांच ऐसा करने से मना नहीं कर सकती है। आरबीआई द्वारा जुलाई 2016 में जारी एक सर्कुलर मे कहा गया था कि अगर कोई बैक खराब नोट बदलने से मना करता है, तो उन पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगेगा।
विज्ञापन
एटीएम से निकले कटे-फटे नोट को बदलने का तरीका
- फोटो : pixabay
एक बार में कितने नोट बदल सकते हैं और किस तरह के नोट?
- आरबीआई के नियम के मुताबिक, एक व्यक्ति एक बार में ज्यादा से ज्यादा 20 नोट को ही बैंक से बदलवा सकता है, जिनका कुल मूल्य 5 हजार रूपये से ज्यादा नहीं होना चाहिए। आरबीआई के मुताबिक, अगर नोट पर गांधी जी का वॉटरमार्क, सीरियल नंबर और गवर्नर की शपथ दिख रही है तो बैंक को ऐसे नोट बदलने ही होंगे। हालांकि, काफी ज्यादा टुकड़े हुए नोट और बुरी तरह जले हुए नोटों को नहीं बदला जा सकता है, इनको आप आरबीआई के इश्यू दफ्तर में जमा करवा सकते हैं।