फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: सैफ अली खान का पटौदी पैलेस, जिसकी कीमत ही नहीं खूबसूरती भी करती है हर किसी को हैरान

Sat, 25 Sep 2021 10:38 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 25 Sep 2021 10:38 AM IST
विज्ञापन
saif ali khan pataudi palace price and inside photos
पटौदी पैलेस के अंदर की तस्वीरें - फोटो : instagram/saif ali khan and instagram/fashioncentral.official

मशहूर बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपनी दमदार अदाकारी से वो लाखों-करोड़ों दिलों पर राज करते हैं और उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी अच्छी-खासी है। जहां एक तरफ सोशल मीडिया पर सैफ की पोस्ट को फैंस का काफी प्यार मिलता है, तो वहीं असल जिंदगी में अपने इस फेवरेट एक्टर से लगभग हर कोई मिलना चाहता है। सैफ अली खान अभिनेता तो हैं, लेकिन इसके अलावा वे पटौदी खानदान के वारिस भी हैं। आज सैफ एक आलीशान जिंदगी जीते हैं और उनके पास पटौदी पैलेस भी है। यहां सैफ अपनी पत्नी करीना कपूर खान और बच्चों के संग वक्त भी बिताते हैं। इस पैलेस की खूबसूरती देखते ही बनती है और हर कोई इस पैलेस में रहने की इच्छा रखता है। अगर आपने अब तक इस पैलेस को अंदर से नहीं देखा है, तो हम आपके लिए इस पैलेस की अंदर की तस्वीरें लेकर आएं हैं। तो चलिए बिना देर किए देखते हैं।

saif ali khan pataudi palace price and inside photos
पटौदी पैलेस के अंदर की तस्वीरें - फोटो : instagram/theculturegully

कहां स्थित है पैलेस?

  • दरअसल, ये पटौदी पैलेस हरियाणा के गुड़गांव से 26 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जिसे इब्राहिम कोठी के नाम से भी जाना जाता है। ये बेहद ही आलीशान जगह है और यहां हर तरह की सुख-सुविधाएं मौजूद हैं।
saif ali khan pataudi palace price and inside photos
पटौदी पैलेस के अंदर की तस्वीरें - फोटो : instagram/fashioncentral.official

किसने करवाया था निर्माण?

  • ये पटौदी पैलेस बेहद ही खूबसूरत है, जो हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है। 1935 में आठवें नवाब और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान इफ्तिखार अली हुसैन सिद्दीकी ने इस पैलेस का निर्माण करवाया था। वहीं, इस पैलेस को 1900 की शुरुआत में रॉबर्ट रसेल (इन्होंने दिल्ली के कनॉट प्लेस को भी डिजाइन किया था) ने डिजाइन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
saif ali khan pataudi palace price and inside photos
पटौदी पैलेस के अंदर की तस्वीरें - फोटो : instagram/fashioncentral.official

10 एकड़ में फैला है पैलेस

  • इस पैलेस में 150 कमरे बने हुए हैं, जिसमें सात बेडरूम, सात बिलियर्ड रूम, सात ड्रेसिंग रूम, डाइनिंग रूम और महलनुमा ड्राइंग रूम शामिल हैं। वही, ये पैलेस लगभग 10 एकड़ की जमीन पर बना हुआ है।
विज्ञापन
saif ali khan pataudi palace price and inside photos
पटौदी पैलेस के अंदर की तस्वीरें - फोटो : instagram/theculturegully

कई एंटीक्स चीजें मौजूद है पैलेस में

  • ये पैलेस देखने में जितना खूबसूरत है, उतनी ही इसके अंदर कई एंटीक्स चीजें भी मौजूद हैं। यहा कई महंगी पेंटिंग और कई अन्य एंटीक्स चीजें भी मौजूद हैं। इसके अलावा यहा गैरेज, घोड़ों के अस्तबल और कई बड़े-बड़े ग्राउंड भी हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed