फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Yoga Day 2020: कुछ इस तरह से हुई थी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत

Sun, 21 Jun 2020 07:53 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 21 Jun 2020 07:53 AM IST
विज्ञापन
International Yoga Day 2020 June 21: history and significance of International Yoga Day
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2020 - फोटो : Pixabay

दुनियाभर में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। योग के अभ्यास से ना सिर्फ शरीर रोगमुक्त रहता है बल्कि मन को भी शांति मिलती है। हमारी भारतीय संस्कृति का योग अभिन्न हिस्सा रहा है। इस खास दिवस के मौके पर हर कोई योग से होने वालों फायदों के बारे में बात करता है और योग करते हुए अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा करता है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से योग दिवस के इतिहास और इस साल के थीम के बारे में बताएंगे।



Trending Videos
International Yoga Day 2020 June 21: history and significance of International Yoga Day
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2020 - फोटो : पीटीआई

कैसे हुई शुरुआत?
वैसे तो आज के समय में दुनिया भर के लोग स्वस्थ रहने के लिए योग कर रहे हैं। लेकिन यह हमारी भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। योग दिवस को एक साथ पूरी दुनिया में मनाने की पहल भी भारत के द्वारा की गई। 27 सितंबर 2014 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में दुनियाभर में योग दिवस मनाने का आह्वान किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सिर्फ तीन महीने के अंदर इसके आयोजन का एलान कर दिया था।

International Yoga Day 2020 June 21: history and significance of International Yoga Day
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2020 - फोटो : Pixabay

21 जून को ही क्यों? 
कई लोगों के मन में यह सवाल जरूर उठता है कि आखिर 21 जून को ही योग दिवस के रूप में क्यों मनाया जाता है। इसके पीछे की वजह भी काफी खास है। इस दिन उत्तरी उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे लंबा दिन है, जिसे कुछ लोग ग्रीष्म संक्रांति भी कहकर बुलाते हैं। भारतीय परंपरा के अनुसार ग्रीष्म संक्रांति के बाद सूर्य दक्षिणायन हो जाता है। कहा जाता है कि सूर्य के दक्षिणायन का समय आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त करने में बहुत लाभकारी होता है इसी वजह से 21 जून को 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' के रूप में मनाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
International Yoga Day 2020 June 21: history and significance of International Yoga Day
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2020 - फोटो : PTI

पहले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत ने बनाया था रिकार्ड
संयुक्त राष्ट्र महासभा की मंजूरी के बाद 21 जून 2015 को पहला 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' मनाया गया। उस समय पीएम मोदी के नेतृत्व में करीब 35 हजार से अधिक लोगों और 84 देशों के प्रतिनिधियों ने दिल्ली के राजपथ पर योग के 21 आसन किए थे। इस खास आयोजन में गिनीज बुक में दो रिकार्ड दर्ज हुए थे। पहला रिकार्ड 35,985 लोगों के साथ योग करना और दूसरा रिकार्ड 84 देशों के लोगों द्वारा इस समारोह में हिस्सा लेना।

विज्ञापन
International Yoga Day 2020 June 21: history and significance of International Yoga Day
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2020 - फोटो : Pixabay

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम
इस साल कोरोना वायरस महामारी के कारण लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो करने की सलाह दी गई है। ऐसे में इस साल योग दिवस का थीम भी 'घर पर योग और परिवार के साथ योग' है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed