फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Hypertension Day: हाइपरटेंशन की समस्या से दूर रहने के लिए अपने डाइट पर दें विशेष ध्यान

Sun, 17 May 2020 08:03 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 17 May 2020 08:03 AM IST
विज्ञापन
World Hypertension Day 5 foods that help lower blood pressure
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

हाइपरटेंशन यानी उच्च रक्तचाप बहुत ही घातक बीमारी है। यह समस्या अनियमित खानपान और खराब जीवनशैली के कारण होती है। हाइपरटेंशन की वजह से हार्ट फेल्योर और किडनी फेल्योर होने की संभावना बढ़ जाती है। हाइपरटेंशन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 17 मई को वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे मनाया जाता है। अगर अपने जीवनशैली में सही बदलाव लाते हुए डाइट में पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा लेते हैं तो आप अपने ब्लड प्रेशर को नियंत्रित कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में डाइट कैसी होनी चाहिए...

World Hypertension Day 5 foods that help lower blood pressure
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करना चाहिए। पालक और पत्तेदार सब्जियां को खाना चाहिए। वहीं फल में आपको केला, तरबूज, खुबानी और जामुन खाना चाहिए। इसके साथ ही कम चिकनाई वाली दही और एवोकैडो की सब्जी खानी चाहिए। इसके अलावा ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए अपनी डाइट में मछली को भी शामिल कर सकते हैं क्योंकि इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो कि सेहत के लिए लाभकारी होता है।

World Hypertension Day 5 foods that help lower blood pressure
हाइपरटेंशन - फोटो : फाइल फोटो

हाइपरटेंशन की समस्या होने पर बाहर के खाने से बचना चाहिए और पैकेट बंद खाना एकदम बंद कर देना चाहिए। आपको अपनी डाइट में ताजा सब्जी और फलों को शामिल करना चाहिए। अगर आप अपने ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखना चाहते हैं तो नमक के साथ ही चीनी और रेड मीट का सेवन बंद कर दें और ट्रांस फैट की भी मात्रा कम से कम लेनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Hypertension Day 5 foods that help lower blood pressure
ब्लड प्रेशर - फोटो : सोशल मीडिया

सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है कि आपका ब्लडप्रेशर 90 और 120 मिलीमीटर के बीच रहे। इससे ज्यादा ब्लड प्रेशर होने पर व्यक्ति हाइपरटेंशन का शिकार हो जाता है। हाइपरटेंशन हमारी कोरोनरी आर्टरी की परतों को नुकसान पहुंचाता है। इसकी वजह से हमारे दिमाग से लेकर किडनी तक को क्षति पहुंच सकती है।

विज्ञापन
World Hypertension Day 5 foods that help lower blood pressure
हाई ब्लड प्रेशर - फोटो : Pixabay

हाई ब्लड प्रेशर होने पर ब्लड धमनियों (आर्टरी) की साइड की परतों को तेजी से हिट करता है। इसकी वजह से धमनियों की परतों को नुकसान पहुंचता है। वो क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। धमनियों में होने वाले इस नुकसान से रुकावट आ जाती है। काफी लंबे वक्त से हाइपरटेंशन होने पर हार्ट की मांसपेशियों में कमज़ोरी आ जाती है। हार्ट फेल होने की संभावना बढ़ जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed