गर्मी के मौसम का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ते जा रहा है और इसे हम सभी महसूस भी कर रहे हैं। इस मौसम में पाचनतंत्र से जुड़ी कई तरह की समस्याएं परेशान कर देती हैं। ऐसे मौसम में ठंडी हवाएं और हाइड्रेटिंग पेय लिया जाए तो शरीर में ठंडक बनी रहती है और किसी भी तरह की कोई समस्या भी नहीं होती है। वैसे तो बाजारों में गर्मी के लिए कई तरह के पेय पदार्थ मौजूद हैं लेकिन ये सभी चीनी और मिलावट से भरे हैं। इनका सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत नुकसानदायक है। आज हम आपको चिल्चिलाती गर्मी से बचने के लिए ऐसे पेय के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ठंडक देने के साथ आपको हाइड्रेट भी रखेगा। इतना ही नहीं इसका सेवन करने से आपको गैस, एसिडिटी, ब्लोटिंग और कब्ज जैसी समस्या से भी छुटकारा मिल जाएगा।
Summer Special: गर्मियों के मौसम में कब्ज और एसिडिटी से छुटकारा दिलाएगा ये एनर्जी ड्रिंक
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Sat, 16 May 2020 02:31 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन