फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Food Safety Day 2020: खाद्य सुरक्षा दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इसका इतिहास और महत्व

Sun, 07 Jun 2020 08:26 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sun, 07 Jun 2020 08:26 AM IST
विज्ञापन
World Food Safety Day 2020: Date, history, theme and celebrations by World Health Organisation WHO
World Food Safety Day 2020: हर साल सात जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाता है - फोटो : Pixabay

हर व्यक्ति को भोजन मिले, कोई भूखा न रहे...इसी उद्देश्य को सुनिश्चित करने के लिए दुनियाभर के देशों की सरकारें प्रतिबद्धता का दावा करती हैं और इसी उद्देश्य को सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन(FAO) ने हर साल सात जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस (World Food Safety Day) मनाने का निर्णय लिया। पिछले ही साल यानी 2019 में शुरू हुए इस खास दिवस की प्रासंगिकता इन दिनों बढ़ गई है। कारण कि विश्व की एक बड़ी आबादी कोरोना संकट से प्रभावित है और संकट के इस दौर में बहुत सारे लोग दो वक्त की रोटी के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। 

World Food Safety Day 2020: Date, history, theme and celebrations by World Health Organisation WHO
सब्जी खरीदते वक्त रखें ध्यान कि वे ताजी हों - फोटो : PTI
  • इस साल दूसरा विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जा रहा है। इस खास दिवस को मनाए जाने का उद्देश्य संतुलित और सुरक्षित खाद्य मानकों को बनाए रखना और जागरूकता फैलाना है। इसके अलावा खराब मानक वाले खाद्य के सेवन से होनेवाली बीमारियों के कारण मौतों का आंकड़ा कम करना है। 
World Food Safety Day 2020: Date, history, theme and celebrations by World Health Organisation WHO
खाद्य (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media

खाद्य सुरक्षा क्या है?

  • हम हर दिन बहुत सारे खाद्य पदार्थ का सेवन करते हैं। खाद्य सुरक्षा यह सुनिश्चित करता है कि उपभोग यानी खाए जाने से पहले उत्पादन से लेकर फसल, प्रसंस्करण, भंडारण, वितरण, तैयारी तक खाद्य श्रृंखला का प्रत्येक चरण पूर्णत: सुरक्षित हो। इसी के प्रति जागरूकता के लिए खाद्य सुरक्षा दिवस का औचित्य और महत्व बढ़ जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
World Food Safety Day 2020: Date, history, theme and celebrations by World Health Organisation WHO
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, दूषित खाद्य या बैक्टीरिया युक्त खाद्य से हर साल 10 में से एक व्यक्ति बीमार होता है। दुनियाभर की आबादी के मुताबिक देखा जाए तो यह आंकड़ा 60 करोड़ पार कर जाता है। दुनियाभर में विकसित और विकासशील देशों में हर साल भोजन और जलजनित बीमारी से अनुमानत: 30 लाख लोगों की मौत हो जाती है। 
विज्ञापन
World Food Safety Day 2020: Date, history, theme and celebrations by World Health Organisation WHO
फूड प्रोसेसिंग
  • भोजन हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। तेजी से बढ़ते फूड चेन और व्यापार प्रतिस्पर्धा के बीच मानक और नियमों का सुरक्षित रहना ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस का औचित्य सुरक्षित और पौष्टिक भोजन का उपयोग कर जीवन को स्वस्थ बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed