Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बथुआ रोटी रेसिपी: सर्दियों में रोजाना की थाली में शामिल करें बथुए की रोटी, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण

Mon, 16 Nov 2026 09:49 AM IST
सोनिया चौहान लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 16 Nov 2026 09:49 AM IST
सार

Bathua Roti Recipe: अगर आप भी सर्दियों में रोजाना एक जैसी रोटी खाकर बोर हो चुके हैं, तो इस बार कुछ नया ट्राई कर सकते हैं। यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भी भरपूर होती है। 

 

विज्ञापन
How to make bathua ki roti at home easy recipe in hindi bathue ki roti kaise banayen
ऐसे बनाएं बथुए की रोटी - फोटो : Amar Ujala

Bathua Roti Kaise Banayen: ठंड के मौसम में बाजार में कई तरह की हरी पत्तेदार सब्जियां मिलने लगती हैं, जिनका सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। बथुआ भी इन्हीं में से एक है। इसमें आयरन, कैल्शियम, विटामिन और फाइबर जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ऐसे में सर्दियों में आप अपनी रोजाना की रोटी में थोड़ा बदलाव कर बथुए की रोटी बना सकती हैं। इसका स्वाद हल्का सोंधा और लाजवाब होता है। आप इसे दाल, सब्जी या दही के साथ परोस सकती हैं। आइए जानते हैं बथुए की रोटी बनाने का आसान तरीका।

Trending Videos
How to make bathua ki roti at home easy recipe in hindi bathue ki roti kaise banayen
बथुए की रोटी - फोटो : Ai generated
बथुए की रोटी बनाने की सामग्री

 
  • ताजा बथुआ- 250 ग्राम (अच्छी तरह धुला हुआ)
  • गेहूं का आटा-  2 कप
  • लहसुन की कलियां-  4-5 (बारीक कटी हुई - वैकल्पिक)
  • हरी मिर्च- 1-2 (बारीक कटी हुई)
  • अजवाइन- आधा छोटा चम्मच
  • जीरा पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • हींग- एक चुटकी
  • घी या तेल- मोयन और सेकने के लिए
  • स्वादानुसार नमक
How to make bathua ki roti at home easy recipe in hindi bathue ki roti kaise banayen
बथुए की रोटी - फोटो : Ai generated
बथुए की प्यूरी तैयार करें




सबसे पहले बथुए की पत्तियों को अच्छी तरह धो लें। अब एक बर्तन में थोड़ा पानी डालकर बथुए को करीब 2 मिनट तक उबालें। इसके बाद इसे ठंडा होने दें। ठंडा होने पर बथुए को हरी मिर्च के साथ मिक्सी में डालकर अच्छी तरह पीस लें और इसकी स्मूद प्यूरी तैयार कर लें।



पालक टिक्की रेसिपी: हरी सब्जियों को देखकर मुंह बनाते हैं बच्चे, ऐसे बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर पालक टिक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
How to make bathua ki roti at home easy recipe in hindi bathue ki roti kaise banayen
बथुए की रोटी - फोटो : Ai generated
इस तरह गूंथें बथुए की रोटी का आटा
 



एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लें। इसमें तैयार बथुए की प्यूरी, अजवाइन, जीरा पाउडर, हींग, बारीक कटा या पिसा हुआ लहसुन और स्वादानुसार नमक डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें, ताकि मसाले आटे में समान रूप से मिल जाएं। अब जरूरत के अनुसार थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालते हुए आटा गूंथ लें। ध्यान रखें कि आटा न ज्यादा सख्त हो और न ही बहुत ढीला। तैयार आटे पर थोड़ा घी लगाएं और इसे करीब 10 मिनट के लिए ढककर रख दें। इससे आटा अच्छी तरह सेट हो जाएगा और रोटियां नरम बनेंगी।

विज्ञापन
How to make bathua ki roti at home easy recipe in hindi bathue ki roti kaise banayen
बथुए की रोटी - फोटो : Ai generated

तवे पर इस तरह सेंकें बथुए की रोटी
 

 


तैयार आटे से मध्यम आकार की लोइयां बना लें। अब इन पर थोड़ा सूखा आटा लगाकर हल्के हाथों से गोल या तिकोने आकार में बेल लें। ध्यान रखें कि रोटी बहुत ज्यादा पतली न हो। अब गर्म तवे पर बेली हुई रोटी डालें। इसे दोनों तरफ से हल्का सेंकने के बाद घी या बथुए का मक्खन लगाएं। मध्यम आंच पर रोटी को पलट-पलटकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed