फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारतीय खान-पान की इन खूबियों पर दुनिया हो जाती है मोहित

Fri, 13 Sep 2019 07:56 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 13 Sep 2019 07:56 AM IST
विज्ञापन
Wonderful Things From Indian Food Attracts Foreigners

भारत की सांस्कृतिक विविधता और ऐतिहासिक इमारतें विदेशी सैलानियों को बहुत ही आकर्षित करती हैं। लेकिन इनसे भी ज्यादा कुछ आकर्षित करने वाली चीज है तो वह है भारतीय खान-पान। कई मायनों में भारतीय खाना विदेशियों के लिए अनूठा होता है। विदेशी खाने में अगर पिज्जा और बर्गर को छोड़ दें तो ज्यादातर खाना चम्मच या कांटे की मदद से खाया जाता है। वहीं, हम भारतीय चपाती या पराठा को सब्जी या मुलायम दाल के रस में भिगोकर खाते हैं। हाथ से खाने में हमें एक अलग ही तरह की संतुष्टि मिलती है। कुछ दिन पहले हाथ से खाना खाने पर एक रिसर्च भी हुई थी, जिसमें सामने आया कि हाथ से खाना खाने पर व्यक्ति को अधिक तृप्ति होती है। आइए जानते हैं भारतीय खाने में ऐसी क्या वजह है जो विदेशियों को लुभाती है...

Wonderful Things From Indian Food Attracts Foreigners

शाकाहारी खाने का विकल्प
दुनिया के किसी देश में वेज खाने में इतनी वरायटी और फ्लेवर आपको देखने को नहीं मिलेंगे जितने भारत में मिलते हैं। हम उन खुशकिस्मत लोगों में शामिल हैं, जिनके पास वेज फूड में बहुत ही विकल्प हैं। प्रकृति और जानवरों के प्रति जैसे-जैसे लोगों में प्यार बढ़ रहा है, वे शाकाहारी हो रहे हैं। शाकाहारी होने के बाद लोग भारतीय भोजन की तरफ आकर्षित होते जा रहे हैं। भारत के हर घर में दोपहर और रात में दो अलग तरह की सब्जी जरूर होती है। इसके साथ, पराठा या पुलाव। दाल, दही और कुछ मीठा। इतना कुछ एक साथ देखकर विदेशी हैरीन हो जाते हैं।

Wonderful Things From Indian Food Attracts Foreigners
soft drinks

बिना नशे वाली ड्रिंक्स की वैरायटी
भारत में बिना नशे वाली ड्रिंक्स की बहुत सारी वैरायटी है। लस्सी, छाछ, नींबू पानी, पुदीना छाछ, गुलाब शर्बत, ब्राह्मी शर्बत और शिकंजी जैसी कई सेहतमंद और स्वादिष्ट ड्रिंक्स विदेशी सैलानियों को बहुत आकर्षित करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Wonderful Things From Indian Food Attracts Foreigners
food - फोटो : pixa

मसालों का तड़का
हम भारतीय जबतक अपने खानों में हल्दी, लाल मिर्च और कई तरह के मसालों के तड़का न लगा दें तबतक हमारा खाना पूरा नहीं होता है। वहीं, विदेशों में ज्यादातर खाना सिर्फ नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर बनाया जाता है। हमारे भारत देश का स्पाइसी टेस्ट विदेशियों को नए जायके का परिचय देता है।

विज्ञापन
Wonderful Things From Indian Food Attracts Foreigners
तंदूरी रोटी (फाइल फोटो)

रोटी में इतनी वरायटी
भारत में रोटी की जितनी वैरायटी है उतनी वैरायटी दुनिया के किसी भी देश के पास नहीं है। आइए गिनती कर ही लेते हैं, घी लगी तवा रोटी, पूरी, बटर लगा नॉन, मक्का की रोटी, प्लेन पराठा, बटर लगा लच्छा पराठा, तरह-तरह के स्टफ्ड पराठे। इतना नाम सुनकर कोई भी बाहरी कंफ्यूज हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed