Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेथी लच्छा पराठा रेसिपी: सर्दियों में लें मेथी लच्छा पराठों का मजा, चटनी और दही के साथ बढ़ जाएगा स्वाद

Fri, 13 Nov 2026 10:45 AM IST
सोनिया चौहान लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 13 Nov 2026 10:45 AM IST
सार

Methi Laccha Paratha: अगर आपके मेथी के पराठे भी सख्त बनते हैं या उनमें अच्छी तरह परतें नहीं आती हैं, तो आप यहां बताई गई विधि से स्वादिष्ट मेथी लच्छा पराठे तैयार कर सकते हैं। इस तरीके से बने पराठे न केवल खाने में लाजवाब लगेंगे, बल्कि उनकी परतदार बनावट भी बरकरार रहेगी।

विज्ञापन
How to make layered methi laccha paratha easy recipe at home methi ke lachha parathe kaise banayen
मेथी लच्छा पराठा रेसिपी - फोटो : Amar Ujala

Methi Ke Lachha Parathe Kaise Banayen: सर्दियों के मौसम में बाजार में ताजी हरी मेथी आसानी से मिल जाती है। ऐसे में नाश्ते में गरमा-गरम मेथी के पराठे मिल जाएं, तो खाने का मजा दोगुना हो जाता है। आमतौर पर घरों में मेथी के सादे पराठे बनाए जाते हैं, लेकिन अगर आप ढाबे या होटल की तरह कुरकुरे और परतदार पराठे बनाना चाहती हैं, तो इन्हें बनाने का तरीका थोड़ा अलग रखना होगा।

 



इस सर्दी आप आटे की पट्टियों और देसी घी की मदद से घर पर आसानी से मेथी लच्छा पराठे तैयार कर सकती हैं। ये पराठे स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ बाहर से क्रिस्पी और अंदर से नरम भी बनते हैं। आइए जानते हैं मेथी लच्छा पराठे बनाने की आसान रेसिपी और कुछ खास टिप्स।

Trending Videos
How to make layered methi laccha paratha easy recipe at home methi ke lachha parathe kaise banayen
मेथी लच्छा पराठा - फोटो : Ai Generated
मेथी लच्छा पराठा बनाने की सामग्री

 
  • गेहूं का आटा- 2 कप
  • ताजी मेथी के पत्ते- 1 कप (बारीक कटे हुए और धुले हुए)
  • अजवाइन- आधा छोटा चम्मच
  • कटी हुई हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट- 1 चम्मच
  • मोयन और लेयरिंग के लिए- देसी घी (3-4 बड़े चम्मच)
  • स्वादानुसार नमक और थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर
  • सेकने के लिए- घी या तेल
How to make layered methi laccha paratha easy recipe at home methi ke lachha parathe kaise banayen
मेथी लच्छा पराठा - फोटो : Ai Generated
मेथी लच्छा पराठा बनाने की विधि

 

सबसे पहले एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लें। इसमें बारीक कटी हुई हरी मेथी, अजवाइन, हरी मिर्च-अदरक का पेस्ट, नमक, लाल मिर्च और एक चम्मच घी डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें। ध्यान रखें कि आटा पूरी के आटे से थोड़ा नरम होना चाहिए। इसके बाद इसे 10 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि आटा अच्छी तरह सेट हो जाए। अब पहले गूंथे हुए आटे से एक बड़ी लोई लें और सूखे आटे की मदद से इसे पतली और बड़ी रोटी के आकार में बेल लें।
 



बेली हुई रोटी की पूरी सतह पर अच्छी तरह घी लगाएं और ऊपर से थोड़ा सूखा आटा छिड़क दें। इसके बाद चाकू की मदद से रोटी को लंबी और पतली पट्टियों में काट लें। सभी पट्टियों को एक के ऊपर एक रखकर एक तरफ से गोल घुमाते हुए मोड़ लें। आखिर में बचे हुए हिस्से को नीचे की तरफ दबाकर अच्छी तरह सील कर दें। अब तैयार लच्छेदार लोई को सूखे आटे में लपेट लें और हल्के हाथों से पराठे के आकार में बेलें। ध्यान रखें कि इसे बहुत ज्यादा पतला न बेलें, ताकि पराठे की परतें अच्छी तरह बनी रहें।



मेथी पूड़ी रेसिपी: सर्दियों में नाश्ते का स्वाद बढ़ाएगी मेथी की क्रिस्पी पूड़ी, मिनटों में ऐसे करें तैयार


बाजरे की रोटी: बिना टूटे बाजरे की रोटी कैसे बनाएं? आजमाएं ये देसी नुस्खा

विज्ञापन
विज्ञापन
How to make layered methi laccha paratha easy recipe at home methi ke lachha parathe kaise banayen
मेथी लच्छा पराठा - फोटो : Ai Generated
तवे पर ऐसे दें पराठों को लच्छेदार और क्रिस्पी स्वाद



इसके बाद तवे को मध्यम आंच पर गर्म करें और उस पर बेला हुआ पराठा डालें। दोनों तरफ घी या मक्खन लगाकर इसे अच्छी तरह सेकें। पराठे को तब तक पकाएं, जब तक यह दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा न हो जाए। इस तरह आपके कुरकुरे, स्वादिष्ट और परतदार मेथी लच्छा पराठे बनकर तैयार हैं। इन्हें गरमा-गरम ही सर्व करें। पराठों का स्वाद बढ़ाने के लिए इन्हें गाढ़े दही, मक्खन, चटनी या अपनी पसंद के अचार के साथ परोस सकती हैं।

विज्ञापन
How to make layered methi laccha paratha easy recipe at home methi ke lachha parathe kaise banayen
मेथी लच्छा पराठा - फोटो : Ai Generated
मेथी लच्छा पराठों को क्रिस्पी बनाने के खास टिप्स
 

 


मेथी लच्छा पराठों को ज्यादा कुरकुरा और परतदार बनाने के लिए कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है। इसके लिए आटे की लोई को रोटी की तरह बेलकर पतली-पतली पट्टियों में काट लें। अब सभी पट्टियों को एक के ऊपर एक रखकर रोल करें। इस तरीके से पराठे में खूबसूरत और अलग-अलग परतें बनेंगी। इसके अलावा, पट्टियों पर घी लगाने के बाद हल्का सा सूखा आटा जरूर छिड़कें। इससे पराठे की परतें आपस में चिपकती नहीं हैं और सिकने के बाद अच्छी तरह खुलती हैं। इस छोटी सी ट्रिक से मेथी लच्छा पराठे बाहर से ज्यादा कुरकुरे और अंदर से स्वादिष्ट बनेंगे।

 

 


रागी-सहजन रोटी: सर्दियों में नाश्ते को बनाएं हेल्दी, जानें रागी-सहजन रोटी की आसान रेसिपी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed