वर्तमान जीवनशैली में लोग खानपान को लेकर उतना सजग नहीं रह पाते, जिससे कि शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिल सकें। ऐसे में शरीर को ताकतवर बनाने के लिए हमें खाने के अलावा हमें फूड सप्लिमेंट पर आश्रित रहना होता है। बहुत से लोग आयुर्वेदिक दवाओं का भी सहारा लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसी सब्जी भी है, जिसे खाने से कुछ ही हफ्तों में आपका शरीर ताकतवर बन सकता है। यही नहीं, ये सब्जी मोटापा कम करने में भी सहायक है और कैंसर जैसे असाध्य रोग से भी बचाव करती है। आइए जानते हैं इसके बारे में:
2 of 6
Kantola
- फोटो : Instagram
हम बात कर रहे हैं कंटोला की, जिसे कई जगहों पर लोग चठेल या फिर मीठे करेले के नाम से जानते हैं। भारत के पहाड़ी इलाकों में इस सब्जी की खेती ज्यादा होती है, जबकि इसके फायदों को देखते हुए अब पूरी दुनिया में लोग कंटोला की खेती करने लगे हैं। आयुर्वेद के अनुसार, कंटोला सेहत के लिए बहुत फायदेमंद सब्जी होती है।
3 of 6
Kantola(Spiny Gourd)
- फोटो : Instagram
मोटापा कम करने वालों के लिए यह एक औषधि की तरह है। कंटोला में बहुत ज्यादा फाइबर की मात्रा होती है। इसलिए इसकी सब्जी खाने के बाद देर तक पेट भरा हुआ रहता है। ऐसे में आप लंच और डिनर के बीच अनचाही चीजें खाने से बच सकते हैं। कंटोला में कैलोरी भी बहुत कम होती है। इसलिए यह वजन कम करने वालों में बहुत सहायक होता है।
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
सर्दियों में जुकाम से आराम
सर्दियों में लोगों का सर्दी-जुकाम की चपेट में आना आम बात है। इस बार तो इतनी ठंड पड़ रही है कि हर घर में कोई न कोई सर्दी जुकाम से पीड़ित है। ऐसे में कंटोला आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है। कंटोला में एंटी एलर्जिक और एनाल्जेसिक गुण होते हैं, जिस कारण यह सर्दी जुकाम और खांसी से आराम दिलाता है।
5 of 6
कंटोला का अचार
- फोटो : Instagram
कब्ज और अपच का उपाय
कंटोला का नियमित सेवन करने से हमारा पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। कई लोगों को इस सब्जी का स्वाद पसंद नहीं होता है, लेकिन वे भी इसका अलग तरीके से सेवन कर सकते हैं। अगर आपको भी इसकी सब्जी नहीं पसंद हो तो आप कंटोला का अचार बनाकर भी खा सकते हैं। कंटोला के सेवन से कब्ज और अपच जैसी बीमारियां जल्दी ठीक हो जाती हैं।