फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धूप में टैन होती स्किन से आप भी हैं परेशान, अपनाएं ये नुस्खा

Sun, 28 May 2017 02:48 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं Updated Sun, 28 May 2017 02:48 PM IST
विज्ञापन
Two tomatoes daily will keep you away from the arthritis and diabetes
sun tan

सब्जी बनाने से लेकर टेबल पर सलाद की पलेट पर हर जगह दिखने वाला टमाटर सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। टमाटर में विटामिन सी, लाइकोपीन, पोटैशियम मौजूद होने की वजह से इसे ब्यूटी प्रोडक्ट की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। टमाटर खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी कम होती है। एक अध्ययन की मानें तो टमाटर का प्रयोग चेहरे पर करने से सनबर्न की सम्स्या भी दूर होती है।



आइए जानते हैं टमाटर से होने वाले ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में 

Two tomatoes daily will keep you away from the arthritis and diabetes
suntan

सनबर्न की सम्स्या
​ब्रिटेन स्थित न्यूकैसल यूनिवर्सिटी में हुए एक शोध में कहा गया कि टमाटर में लाइकोपेन तत्व पाया जाता है जो त्वचा की सूर्य की पराबैंगनी किरणों से होने वाले नुकसान से  बचाता है। इसके लिए एक ताजा टमाटर और 1/2 कप दही को मिलाकर मिक्सर मे पीस ले और इस घोल को धूप से जली हुई त्वचा पर 15 मिनट तक लगाकर रखे फिर धो ले।​
 


 
Two tomatoes daily will keep you away from the arthritis and diabetes
heart disease

दिल का दोस्त
शोधकर्ताओं के अनुसार प्रतिदिन 80 ग्राम टमाटर के सॉस का सेवन हाई फैट डाइट के प्रभावों को कम करता है और धमनियों में रक्त के प्रवाह को ठीक करता है। शोधकर्ताओं की मानें तो पकने के बाद टमाटर में लाइकोपीन नामक एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण बढ़ जाते हैं।टमाटर में मौजूद विटामिन  C चर्मरोगों को रोकता है। साथ ही विटामिन  A नेत्र ज्योति भी बढ़ाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Two tomatoes daily will keep you away from the arthritis and diabetes
Diabetes
डायबिटीज
टमाटर आपकी रक्त शर्करा को संतुलित रख सकता है। टमाटर, क्रोमियम का एक बहुत अच्छा स्रोत हैं, जो रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में मदद करता है।

 
विज्ञापन
Two tomatoes daily will keep you away from the arthritis and diabetes
obese man
मोटापा
मोटापा घटाने के लिए भी टमाटर का इस्तेमाल किया जा सकता है. प्रतिदिन एक से दो गिलास टमाटर का जूस पीने से वजन घटता है. एक मध्यम आकार के टमाटर में केवल 12 कैलोरीज होती है, इसलिए इसे पतला होने के भोजन के लिए उपयुक्त माना जाता है। इसके साथ साथ यह पूरे शरीर के छोटे-मोटे विकारों को भी दूर करता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed