फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोज के खाने से ऊब गए है तो बनाइये चटपटे पालक वाली गट्टे की सब्जी

Sun, 19 Nov 2017 09:16 AM IST
रूपायन डेस्क/ अमर उजाला
रूपायन डेस्क/ अमर उजाला Updated Sun, 19 Nov 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
Try this tasty Palak gatte ki sabzi at home

हम आपको एक ऐसी डिश बनाने की विधि बताने जा रहे हैं जो खाने में तो मजेदार है मगर उसे बनाने की तैयारियों में ही थोड़ा वक्त लग जाता है। यह बेसन और पालक से बनाई जाने वाली डिश है, जो भारत के राजस्थान का पारंपरिक व्यंजन है। अगर आपके परिवर में चटपटा खाने की फरमाइश हो, तो बनाएं पालक वाली गट्टे की सब्जी... 



ये भी पढ़ें- खाना चाहते हैं कुछ खास तो तुरंत बनाएं दही कबाब रोल्स, चाटते रह जाएंगे उंगलियां

Try this tasty Palak gatte ki sabzi at home

सामग्री
गट्टे के लिए- एक कप बेसन, स्वादानुसार नमक, एक चौथाई चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर, दो बड़ा चम्मच तेल। तलने के लिए अलग से तेल। 

​ये भी पढ़ें- रोजाना सोने से पहले पिएं ये जूस, बढ़ी तोंद से जल्द मिल सकता है छुटकारा

Try this tasty Palak gatte ki sabzi at home

ग्रेवी के लिए
एक कप पालक की प्यूरी, दो बड़ा चम्मच कसूरी मेथी, देसी घी एक बड़ा चम्मच, साबुत जीरा एक छोटा चम्मच, चुटकी भर हींग, दो बड़ा चम्मच टोमैटो प्यूरी, एक चौथाई कप दही, एक बड़ा चम्‍मच मक्के का आटा, एक छोटी चम्‍मच मलाई। नींबू का रस स्वादानुसार। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Try this tasty Palak gatte ki sabzi at home

बनाने की विधि
गट्टे की सभी सामग्री को मिलाकर मुलायम गूंध लें। इसे ढंककर 10-15 मिनट के लिए अलग रख दें। अब इससे लंबे-लंबे रोल्स बनाकर पानी में उबाल लें। ठंडा होने पर इसे टुकड़ांे में काट लें। इसके बाद इसे गर्म तेल में फ्राई करके अलग रख लें। ग्रेवी तैयार करने के लिए एक पैन में थोड़ा देसी घी गर्म करें। हींग, जीरा डालें। जीरा भुन जाए, तो इसमें टोमैटो प्यूरी मिलाएं।

विज्ञापन
Try this tasty Palak gatte ki sabzi at home
i

रोटी या परांठे के साथ सर्व करें
कुछ देर भूनने के बाद इसमें पालक प्यूरी और कसूरी मेथी डालें। नमक और लाल मिर्च पाउडर मिलाकर चलाते हुए तीन से चार मिनट पका लें। दही, मक्के के आटे और मलाई को मिक्सी में चलाकर इकसार कर लें। इस मिश्रण को प्यूरी में डालकर चलाते हुए पांच से सात मिनट तक पकाएं। ग्रेवी में स्वादानुसार नींबू का रस मिलाएं। तैयार गट्टे को ग्रेवी में डालें। ऊपर से जीरा, लाल मिर्च आदि का तड़का डालें। गट्टे की पालक वाली सब्जी को रोटी या परांठे के साथ सर्व करें।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed