फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: ब्रेकफास्ट में बच्चों को खिलाएं हेल्दी नाश्ता, इस रेसिपी से बनाएं कुरकुरे वेज स्प्रिंग रोल

Fri, 06 May 2022 10:47 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 06 May 2022 10:47 AM IST
विज्ञापन
Today’s Kitchen Make Healthy Veg Spring Rolls For Children Know Recipe In Hindi
वेज स्प्रिंग रोल रेसिपी - फोटो : facebook

Make Healthy Veg Spring Rolls : इन दिनों अधिकतर बच्चों को बाहर के खाने की लत लग गई है। उन्हें बाजार का चायनीज फूड या तरह तरह के जंक फूड काफी पसंद होते हैं। वह रोजाना ही ऐसा ही कुछ खाने का मन बना लेते हैं। लेकिन नियमित बाजार के खाने से आपकी जेब तो ढीली होती ही है, साथ ही उनकी सेहत पर भी असर पड़ता है। ज्यादातर अभिभावक चाहते हैं कि उनके बच्चे सेहतमंद रहें। इसलिए बच्चों को वह दाल, सब्जियां आदि खिलाते हैं। माता पिता का ध्यान पौष्टिकता पर होता है और बच्चों का स्वाद पर। ऐसे में घर पर ही बच्चों के पसंद की डिश बनाकर उन्हें खिला सकते हैं। घर पर बना खाना बाहरी डिश से ज्यादा सेहतमंद होगा। साथ ही बच्चों की फेवरेट डिश में अगर आप पौष्टिकता को भी शामिल कर दें तो बच्चे उसे भी मजे में खा लेते है। आज यहां बच्चों की ऐसी ही एक फेवरेट डिश रेसिपी बताई जा रही है, जिसे आप सब्जियों के साथ बना सकते हैं। बच्चों को स्प्रिंग रोल पसंद होते हैं। बाजार में ये महंगे मिलते हैं और बच्चों का पेट भी नहीं भर पाता। इसलिए नाश्ते में यहां बताई जा रही रेसिपी से कुरकुरे वेज स्प्रिंग रोल तैयार करें। 

Today’s Kitchen Make Healthy Veg Spring Rolls For Children Know Recipe In Hindi
वेज स्प्रिंग रोल रेसिपी - फोटो : istock

वेज स्प्रिंग रोल बनाने की सामग्री

100 ग्राम मैदा, स्टफिंग के लिए एक कप बारीक कटा पत्ता गोभी, शिमला मिर्च, गाजर, प्याज, पनीर, हरी मिर्च, अदरक, मसालों में काली मिर्च, लाल मिर्च, अजीनोमोटो, सोया साॅस, नमक, तलने के लिए तेल।

Today’s Kitchen Make Healthy Veg Spring Rolls For Children Know Recipe In Hindi
वेज स्प्रिंग रोल रेसिपी - फोटो : Istock

स्प्रिंग रोल बनाने का तरीका

स्टेप 1- स्प्रिंग रोल बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में मैदे को छाल कर उस में पानी डालकर पतला और चिकना घोल बना लें।

स्टेप 2- अब मैदे के घोल को एक घंटे के लिए ढककर रख दें।

ध्यान रखे कि घोल बनाते ही रोल बनाना शुरू न करें, बल्कि मैदे को अच्छे से फूलने दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Today’s Kitchen Make Healthy Veg Spring Rolls For Children Know Recipe In Hindi
वेज स्प्रिंग रोल रेसिपी - फोटो : Istock

स्प्रिंग रोल की स्टफिंग बनाने की विधि

स्टेप 1- जब तक मैदे को फूलने के लिए रखा है, तब तक स्प्रिंग रोल की स्टफिंग तैयार कर लें।

स्टेप 2- इसके लिए कड़ाही में एक चम्मच तेल गर्म करें।

विज्ञापन
Today’s Kitchen Make Healthy Veg Spring Rolls For Children Know Recipe In Hindi
वेज स्प्रिंग रोल रेसिपी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

स्टेप 3- गर्म तेल में बारीक कटी हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक, कटा हुआ पत्ता गोभी, गाजर, शिमला मिर्च और मैश किया हुआ पनीर डाले।

स्टेप 4- अब पनीर और सब्जियों के इस मिश्रण को लगभग एक मिनट तक भूनें। ध्यान रखें कि सब्जियां पूरी तरह से पकानी नहीं है, हल्की सॉफ्ट होने तक भूनें।

स्टेप 5- फिर इस में काली मिर्च, लाल मिर्च, अजीनोमोटो, सोया सास और नमक डालकर अच्छे से मिला लें। स्प्रिंग रोल की स्टफिंग तैयार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed