अगर आप खाना बनाने के शौकीन है तो एक बार इस डिश को जरूर ट्राई करें। रसोई में जब सब्जियां खत्म हो या फिर बहुत भूख लगी हो तो दाल ढोकली फटाफट बनकर तैयार हो जाती है। साथ ही इसका स्वाद भी लाजवाब होता है। लंच हो या डिनर दोनों में इस रेसिपी को बनाया जा सकता है। सबसे खास बात कि इसके साथ किसी और चीज रोटी या पराठे, चावल की जरूरत नहीं होती। तो चलिए जानें कैसे तैयार होगी दाल ढोकली।
2 of 6
dal dhokali
- फोटो : सोशल मीडिया
दाल ढोकली बनाने की सामग्री
एक कप अरहर की दाल, 50 ग्राम मूंगफली के दाने, एक चम्मच सरसों के दाने, जीरा, एक चुटकी हींग, साबुत लाल मिर्च, करी पत्ते आठ से दस, एक प्याजा कटा हुआ, टमाटर कटा हुआ, एक चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, गुड़, नमक स्वादानुसार, नींबू का रस, बारीक कटा हरा धनिया।
3 of 6
wheat flour
- फोटो : iStock
ढोकली बनाने की सामग्री
गेंहू का आटा, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन एक चम्मच, नमक स्वादानुसार, तेल।
दाल ढोकली बनाने का तरीका
दाल बनाने के लिए अरहर की दाल को धो लें। अब कूकर में एक कप दाल के साथ दो कप पानी डालें। साथ में मूंगफली और एक चम्मच तेल डालकर तीन से चार सीटी आने तक पका लें। दाल को मैश कर दें। एक कड़ाही में घी गर्म करें। इसमे राई, हींग और जीरा डालकर चटकाएं।
5 of 6
दाल रेसिपी
- फोटो : Istock
साथ में साबुत लाल मिर्च और करी पत्ते डालें। फिर इसमे प्याज कटा हुआ भूनें। साथ में टमाटर और लहसुन-अदरक का पेस्ट भी डाल दें। अब इसमे उबली हुई दाल डाले। साथ में एक कप पानी डालकर अच्छे से मिलाएं। साथ में हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और गरम मसाला पाउडर डालकर मिलाएं। सबसे आखिर में इसमे गुड़, नींबू का रस मिलाकर दाल को फिर से उबाल दें।