फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: लंच में तैयार करें शिमला मिर्च का भरवां, रेसिपी है बेहद आसान

Fri, 13 May 2022 05:30 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 13 May 2022 05:30 PM IST
विज्ञापन
Today’s Kitchen Know Bharwa Shimla Mirch Recipe in Hindi
भरवां शिमला मिर्च - फोटो : pixabay

शिमला मिर्च की सब्जी तो कई बार खाई होगी। पनीर के साथ या फिर आलू के साथ। वहीं शिमला मिर्च तो अक्सर ही मिक्स वेज में शामिल होता है। फिर वो चाहे वेजी सैंडविच हो या फिर नूडल्स, पास्ता से लेकर वेज रोल में भी शिमला मिर्च को लोग चाव से खाते हैं। तो क्यों ना इस बार लंच में शिमला मिर्च के भरवें ट्राई करें। ये खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही फटाफट बनकर तैयार हो जाता है। तो चलिए जानें कैसे बनेगा शिमला मिर्च का भरवां। 

Today’s Kitchen Know Bharwa Shimla Mirch Recipe in Hindi
capsicum
शिमला मिर्च का भरवां बनाने की सामग्री

मध्यम आकार के शिमला मिर्च चार से पांच, एक चम्मच जीरा, दो प्याज बारीक टुकड़ों में कटे हुए, अदरक बारीक टुकड़ों में कटा हुआ, लहसुन की कलियां बारीक कुटी हुई, एक चम्मच धनिया पाउडर, स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च पाउडर आधा चम्मच, पचास ग्राम काजू मैश कुटा हुआ. किशमिश पच्चीस ग्राम, एक चम्मच मक्खन, बड़े आकार का आलू उबला हुआ इसे मैश कर लें, सौ ग्राम पनीर मैश की हुई, आधा चम्मच मस्टर्ड सॉस, नींबू का रस, चाट मसाला, हरी धनिया बारीक कटी हुई, तेल दो चम्मच।

Today’s Kitchen Know Bharwa Shimla Mirch Recipe in Hindi
पनीर - फोटो : iStock
शिमला मिर्च का भरवां बनाने की विधि

एक पैन में मक्खन डालकर गर्म करें। अब इसमे काजू और किशमिश डालकर हल्का सा भून लें। अब इसे निकालकर प्लेट में रख दें। अब उसी पैन में तेल डालें। और तेल जब गर्म हो जाए तो उसमे जीरा चटकाएं। जीरा चटकने के बाद इसमे प्याज, अदरक, लहसुन डालें। साथ में हरी मिर्च भी डालकर सबको भूनें। जब सारे मसाले भुन जाए तो इसमे धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डांले।

विज्ञापन
विज्ञापन
Today’s Kitchen Know Bharwa Shimla Mirch Recipe in Hindi
capsicum - फोटो : Pixabay

साथ में थोड़ा सा पानी डाल दें जिससे कि मसाला चिपके नहीं। अब इस पैन में काजू, किशमिश डालें। साथ में मैश किए हुआ आलू और पनीर डालकर मिलाएं। अच्छी तरह मिक्स करने से पहले उसमे मस्टर्ड सॉस, नींबू का रस, चाट मसाला और हरी धनिया डालकर अच्छे से मिलाएं और गैस पर से उतार लें। शिमला मिर्च के अंदर से बीज निकालकर इसे पैन में तेल डालकर थोड़ा सा पका लें। 

विज्ञापन
Today’s Kitchen Know Bharwa Shimla Mirch Recipe in Hindi
भरवां शिमला मिर्च - फोटो : pixabay

फिर इस शिमला मिर्च में सारे भरावन को भरकर पैन में तेल डालकर पकने के लिए रख दें। जब ये पक जाएं तो ऊपर से कद्दूकस किया हुआ पनीर और चाट मसाला डालकर सर्व करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed