Hindi News
›
Photo Gallery
›
Lifestyle
›
Food
›
Today’s Kitchen How to Make Crispy Suji Fingers Perfect Snacks for Tea Time Know Recipe in Hindi
{"_id":"628b8a49ac956e1cbf13f912","slug":"today-s-kitchen-how-to-make-crispy-suji-fingers-perfect-snacks-for-tea-time-know-recipe-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज की रसोई: शाम की चाय के साथ बनाएं सूजी के क्रिस्पी फिंगर्स, रेसिपी है बेहद आसान","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
आज की रसोई: शाम की चाय के साथ बनाएं सूजी के क्रिस्पी फिंगर्स, रेसिपी है बेहद आसान
भूख लगी हो या फिर कुछ चटपटा खाने का मन हो। ऐसे में सूजी के बने ये फिंगर्स परफेक्ट स्नैक हैं। इन्हें आप बाजार के तले भुने और अनहाइजीन स्नैक्स के विकल्प के तौर पर भी खा सकते हैं। साथ ही ये बच्चों को भी खाने में स्वादिष्ट लगेगा। तो इस बार शाम की चाय के साथ सूजी से बनें ये फिंगर्स जरूर ट्राई करें। ये फटाफट और मिनटों में बिना किसी अतिरिक्त मेहनत के बनकर तैयार हो जाते हैं। तो चलिए जानें क्या है सूजी फिगर्स को बनाने की विधि।
2 of 4
सूजी के साथ मिलाएं उबले आलू
- फोटो : Istock
सूजी और आलू के क्रिस्पी फिंगर्स बनाने की सामग्री
सौ ग्राम सूजी, दो उबले हुए आलू, 5-6 बारीक कटी हुई हरी मिर्च, आधा कप बारीक कटा धनिया पत्ता, स्वादानुसार नमक। आलू फिंगर्स तलने के लिए अलग से तेल।
3 of 4
सूजी फिंगर्स को तलें
क्रिस्पी फिंगर्स बनाने की विधि
किसी बर्तन में आधा कप पानी गर्म करें। पानी में एक छोटा चम्मच तेल डालें। जब पानी में उबाल आने लगे, तो गैस बंद कर दें और इसमें सूजी को मिलाएं। सूजी को 2-3 मिनट के लिए ढककर रखें, जिससे कि ये फूल जाए और पानी को अच्छी तरह से सोख ले। इसी दौरान आलू को छीलकर कद्दूकस कर लें। सूजी के फूल जाने पर इसे एक प्लेट में निकालें। सूजी को चम्मच से दबाते हुए थोड़ी नरम करें। ध्यान रखें कि ये इतना ही गर्म हो जिससे कि हाथ सह सके गर्माहट। इसमें कद्दूकस किए हुए आलू, नमक, हरी मिर्च और हरा धनिया डाल दें। सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सूजी फिंगर्स
- फोटो : istock
सूजी फिंगर्स तलने के लिए कड़ाही में तेल गर्म होने रखें। हाथ को तेल से चिकना कर लें और सूजी के मिश्रण को अच्छे से मसलकर आटे जैसा तैयार करें। इसमें से थोड़ा मिश्रण लें और हाथों से लंबा करते रोल करें। जैसे ही तेल मध्यम गर्म हो, एक-एक करते हुए सूजी फिंगर्स को कड़ाही में डाल दें। सुनहरा होने तक इन सूजी फिंगर्स को तलें फिर कड़ाही से निकालकर प्लेट में रखें। एक-एक करके बचे हुए आलू फिंगर्स को इसमें डालती जाएं। इसे आप पसंदीदा चटनी या केचअप के साथ सर्व कर सकती हैं। इसे अधिक मसालेदार बनाने के लिए इनके ऊपर चाट मसाला भी छिड़क सकती हैं। ध्यान रखें कि सारे सूजी के फिंगर्स एक साथ कड़ाही में ना डाल दें। नहीं तो ये आपस में चिपक जाएंगे।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।