फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: शाम की चाय के साथ बनाएं चावल के आटे से टेस्टी स्नैक्स मुरुक्कू, रेसिपी है बेहद आसान

Mon, 23 May 2022 02:07 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 23 May 2022 02:07 PM IST
विज्ञापन
Today’s Kitchen How To Make Rice Flour Crispy Snacks Know Simple Recipes in Hindi
मुरुक्कू - फोटो : सोशल मीडिया

शाम की चाय के साथ कुछ नया और टेस्टी बनाने का मन है तो चावल के आटे से ये क्रिस्पी स्नैक्स बनाकर तैयार करें। ये स्नैक्स साउथ इंडियन डिश है जिसे आप आसानी से घर में तैयार कर सकती हैं। वैसे भी साउथ इंडियन डिश लोग स्ट्रीट फूड से लेकर घर में भी खाना पसंद करते हैं। डोसा, इडली, सांभर हो या फिर उत्तपम, अगर आप साउथ इंडियन फूड को पसंद करते हैं तो ये टेस्टी स्नैक्स को जरूर ट्राई करें। तो चलिए जानें क्या है मुरुक्कू को बनाने की विधि।

Today’s Kitchen How To Make Rice Flour Crispy Snacks Know Simple Recipes in Hindi
मुरुक्कू - फोटो : सोशल मीडिया
मुरुक्कू को बनाने की सामग्री

चावल का आटा एक कप, उड़द की दाल दो से तीन चम्मच, सफेद तिल एक चम्मच. अजवाइन आधा चम्मच, घी दो चम्मच, लाल मिर्च पाउडर, हींग एक चुटकी, तेल, नमक स्वादानुसार।

Today’s Kitchen How To Make Rice Flour Crispy Snacks Know Simple Recipes in Hindi
मुरुक्कू - फोटो : सोशल मीडिया
मुरुक्कू बनाने की विधि

टी टाइम के लिए परफेक्ट मुरुक्कू को बनाने के लिए सबसे पहले कड़ाही में उड़द की दाल को डालकर धीमी आंच पर भूनें। दाल को निकालकर ठंडा कर लें। फिर मिक्सी के जार में इसे पीस कर पाउडर बना लें। अब इस पिसी हुई उड़द की दाल को बड़े बर्तन में लेकर रखें। फिर इसमे लाल मिर्च पाउडर, हींग, अजवाइन और चावल का आटा मिलाएं। अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद देसी घी डालें। फिर और अच्छी तरह से इन सबको मिला लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Today’s Kitchen How To Make Rice Flour Crispy Snacks Know Simple Recipes in Hindi
मुरुक्कू - फोटो : सोशल मीडिया
अब इस चावल और उड़द की दाल के मिश्रण को पानी डालकर अच्छी तरह से गूंथ लें। मुरुक्कू के लिए मोल्ड आता है। अगर वो आपके पास नही है तो सेव वाले मोल्ड से भी आप इसे बना सकती है। बस इसमे डिजाइन नहीं बनेगी। अब आटे की लोई बनाकर मुरुक्कू मोल्ड में डाल दें। फिर कड़ाही को गैस पर रख गर्म करें और तेल डाले। तेल गर्म हो जाए तो मोल्ड की मदद से मुरुक्कू तेल में घुमाते हुए डाले। ये ऐसे ही बनकर तैयार होगा जैसे सेव को मशीन की मदद से बनाया जाता है। बस इसे गोल्डन ब्राउऩ होने तक तलें और फिर निकाल लें। ठंडा हो जाए तो एयर टाइट कंटेनर में रखें और चाय के साथ इसके स्वाद का मजा लें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed