इन 4 पोषक पदार्थों को अपने आहार में जरूर शामिल करें पुरुष
पालक का सेवन केवल महिलाओं को ही नहीं करना चाहिए बल्कि इसका सेवन पुरुषों के लिए भी फायदेमंद होता है। पालक में मौजूद ओमेगा 3 एस और फोलेट होते हैं जो मसल्स बनाने के साथ ही ह्रदय की बीमारियों और रक्त संचार के सही रखता है। इसलिए पुरुषों को रोज कम से कम एक कप ताजे पालक का सेवन जरूर करना चाहिए।
बहुत से पुरुषों को चाकलेट खाना पसंद नहीं होता है लेकिन इसका सेवन करने से आपके रक्तचाप नियंत्रित रहता है जिसका सकारात्मक प्रभाव कोलेस्ट्रॉल पर पड़ता है। इसके साथ ही चॉकलेट दिमाग में रक्त प्रवाह को बढ़ाने में मदद करती है।
ग्रीन टी का सेवन करने से केवल वजन ही नहीं कम नहीं होता है बल्कि इसका नियमित सेवन बहुत सी बीमारियों के लड़ने में भी मदद करता है।
ब्लूबेरी में उच्च मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होता हैं जो शरीर को उम्र के साथ होने वाली याद्दाश्त से संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। ब्लूबेरी में अच्छी मात्रा में फाइबर और विटामिन ए और सी होता है जो कार्डियो से जुड़ी समस्याओं को हल करने में मदद करता है।