फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आम के शौकीन हैं तो खाने से पहले परख लें, ऐसे होते हैं केमिकल से पके आम

Wed, 06 May 2020 12:08 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 06 May 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
tips to identify chemically ripened mango can harmful for health
- फोटो : अमर उजाला

गर्मियों का मौसम शुरू होते ही फलों का राजा आम बाजार में मिलना शुरू हो जाता है। आम के शौकीन लोग पूरे साल बेसब्री से अपने पसंदीदा फल का इंतजार करते रहते हैं। लेकन आम का मजा उस समय फीका पड़ जाता है जब केमिकल से पके आम खाने को मिलते हैं। क्योंकि उनके स्वाद में प्राकृतिक रूप से पके आम जैसा स्वाद नहीं होता है। वहीं केमिकल से पके आम खाने से सेहत को भी बहुत नुकसान होता है। आगे की स्लाइड में जानिए केमिकल से पके आम को खाने से सेहत को क्या नुकसान होता है और कैसे पहचाने केमिकल वाले आम।


 
tips to identify chemically ripened mango can harmful for health
सेहत के लिए बहुत खतरनाक हैं केमिकल वाले आम

अगर आप बाजार में मिलने वाले सुंदर पीले पके आम देखकर खरीद रहे हैं तो आप इन फलों के साथ बहुत सारी बीमारियां भी घर लेकर आ रहे हैं। इसलिए इस तरह के आमों को खरीदने से पहले परख लें कि कहीं ये केमिकल से पके आम तो नहीं क्योंकि किसान और व्यापारी जिन केमिकल से इन आमों को पकाते हैं वो कैंसर और नर्वस सिस्टम को खराब करती हैं। 


 
tips to identify chemically ripened mango can harmful for health
क्यों होते हैं खरतरनाक

कच्चे आम या अन्य कच्चे फलों को पकाने के लिए कैल्शियम कार्बाइड, एसिटलीन गैस, कार्बन मोनो ऑक्साइड जैसे कैमिकल का उपयोग किया जाता है। जिसकी वजह से व्यक्ति को स्किन कैंसर, कोलन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, ब्रेन डैमेज जैसे घातक रोग हो जाने का खतरा रहता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
tips to identify chemically ripened mango can harmful for health
कैसे करें केमिकल से पके आम की पहचान

केमिकल से पके फलों को पहचानना है बहुत ज्यादा मुश्किल नहीं हैं। जिन फलों के ऊपर हरे रंग के धब्बे दिखते हैं। क्योंकि केमिकल से पके आम कहीं पर पीले और कहीं हरे दिखाई देते हैं। जबकि प्राकृतिक रूप से पके हुए आम में हरे धब्बे नहीं दिखते हैं। 






 
विज्ञापन
tips to identify chemically ripened mango can harmful for health
- फोटो : ANI

वहीं केमिकल से पकाए आम काटने पर अंदर से कहीं पीले तो कहीं सफेद दिखते हैं। क्योंकि पेड़ पर पकने वाले फल अंदर से पूरी तरह से पीले दिखते हैं। वहीं केमिकलयुक्त फल खाने से मुंह में कसैला सा स्वाद आने लगता है और मुंह में हल्की सी जलन होने लगती है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed