{"_id":"5eb17a509a30fe67dc19c730","slug":"best-cooking-oil-good-for-heart-health","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हृदय को स्वस्थ रखने के लिए इन कुकिंग ऑयल का करें इस्तेमाल, बीमारियां रहेंगी कोसो दूर","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
हृदय को स्वस्थ रखने के लिए इन कुकिंग ऑयल का करें इस्तेमाल, बीमारियां रहेंगी कोसो दूर
Wed, 06 May 2020 08:24 AM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Wed, 06 May 2020 08:24 AM IST
विज्ञापन
हृदय को स्वस्थ रखना बेहद आवश्यक है। अगर हमारा हृदय स्वस्थ रहेगा तो हमारा शरीर भी कई रोगो से बचा रहेगा। इसलिए अपने हृदय को स्वस्थ रखने के लिए आपको अच्छी डाइट और कई तरह की एक्सरसाइज करनी चाहिए। इसी श्रेणी में हमारे कुंकिग ऑयल भी कई मायनों में हमारे हृदय को प्रभावित करते हैं। इसलिए ऐसे कुंकिग ऑयल इस्तेमाल करें जो आपके हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करते हो। आइए जानते हैं कि आपके हृदय को स्वस्थ एवं रोगो से बचाने के लिए कौन से कुंकिग ऑयल आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं।
Trending Videos
एवोकाडो तेल
- अगर आप एवोकाडो तेल इस्तेमाल नहीं करते हैं तो आप स्वास्थ्य से जुड़े कई फायदे से वंचित हैं। एवोकाडो तेल अपरिष्कृत तेल है। क्योंकि यह अपरिष्कृत तेल है इसलिए इसमें सारे आवश्यक पोषक तत्व मौजूद रहते हैं। इस तेल में विटामिन ई, पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड और मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इसी कारण यह हृदय के लिए एक उत्तम तेल माना जाता है।
तिल का तेल
- तिल के तेल के कई फायदे होते हैं। तिल का तेल खाने के स्वाद को दोगुना बढ़ा देता है। तिल के तेल में भी पॉलीअनसैचुरेटेड और मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड मौजूद होते हैं , जो शरीर में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। ऐसे ही जब भी आप तिल के तेल का इस्तेमाल खाना बनाने के लिए करेंगी तो इससे आपका हृदय स्वस्थ रहेगा। इसलिए अन्य तेल के बजाय तिल के तेल का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
जैतून का तेल
- जैतून का तेल हृदय को स्वस्थ रखने के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड अधिक पाया जाता है। इसलिए यह दिल को स्वस्थ रखने में सहायक है। जबकि जैतून के तेल में पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड की मात्रा कम पायी जाती है , जो हृदय के लिए अच्छा नहीं है।
विज्ञापन
अलसी का तेल
- अलसी का तेल में सब्जी बनाने के बजाय आप इसका इस्तेमाल सलाद और स्मूदी में भी कर सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि सब्जी बनाने के लिए अलसी के तेल का स्मोकिंग प्वाइंट कम होता है। शायद ही सलाद और स्मूदी में आपको इस तेल का स्वाद पंसद आए। लेकिन जब बात दिल की है तो आपको इसका सेवन जरूर करना चाहिए। अलसी के तेल में अल्फा-लिनोलिक एसिड होता है जो ओमेगा-3 फैटी एसिड का एक हिस्सा है। अलसी के तेल का सेवन करने से आप इंफ्लेमेशन जैसी गंभीर बीमारी से बच सकते हैं। यह हृदय से संबधित बीमारियों को कम करने में बेहद सहायक है।