ये तो हम सभी जानते हैं कि तेजपत्ते का इस्तेमाल सब्जी बनाते वक्त मसाले के तौर पर किया जाचा है। पर क्या आपको यह मालूम हा कि इन पत्तियों में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। जी हां, एंटी-ऑक्सीडेंट, पोटैशियम, गैगनीज, सेलेनियम और आयरन से भरपूर तेजपत्ता हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में काफी मददगार साबित होता है। आगे की स्लाइड्स में जानें इसके फायदे...
पथरी में फायदेमंद
पथरी से जुड़ी समस्या के लिए तेजपत्ते का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। अगर आपको पथरी की समस्या है तो आप तेजपत्ते को उबालकर उस पानी को ठंडा करके पीया करें। यह किडनी स्टोन और किडनी से जुड़ी दूसरी समस्याओं से निजात दिलाने में मदद करता है।
पाचन दुरूस्त
पेट से जुड़ी कई समस्याओं में भी तेजपत्ता कारगर उपाय है। इसके लिए आप चाय बनाते वक्त तेजपत्ते का इस्तेमाल करें। इस चाय का सेवन करने से आप कब्ज, असिडिटी और मरोड़ जैसी समस्याओं से राहत पा सकते हैं।
डायबिटीज में फायदेमंद
डायबिटीज पेशेंट के लिए तेजपत्ता रामबाण है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से डायबिटीज को कंट्रोल में रखा जा सकता है।
मिर्गी के मरीज के लिए वरदान
मिर्गी के मरीज के लिए तेज पत्ते का धुआं वरदान समान है। इसके इस्तेमाल से मिर्गी की समस्या दूर हो जाएगी।