Garmi Me Kharab Na Hone Wali Recipes : गर्मी का मौसम आते ही सबसे बड़ी परेशानी होती है टिफिन में रखें भोजन का लंबे समय तक ताज़ा रखना। दफ्तर, स्कूल या सफर के दौरान कई बार खाना कुछ घंटों में ही खराब होने लगता है, जिससे स्वाद भी बिगड़ता है और स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है। खासकर मई-जून की भीषण गर्मी में दही, क्रीम, ग्रेवी या ज्यादा मसालेदार चीजें जल्दी खराब हो जाती हैं। ऐसे में हर घर में यही सवाल रहता है कि आखिर टिफिन में क्या रखें जो स्वादिष्ट भी हो, हेल्दी भी और लंबे समय तक फ्रेश भी बना रहे।
Summer Tiffin Tips: भीषण गर्मी में भी खराब नहीं होंगे ये 5 टिफिन आइडियाज, सुबह बनाएं शाम तक रहें फ्रेश
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shivani Awasthi
Updated Mon, 11 May 2026 12:27 PM IST
सार
Heatproof Tiffin Recipes: गर्मी में कौन-सा लंच जल्दी खराब नहीं होता? भीषण गर्मी में सूखा खाना सबसे ज्यादा सुरक्षित माना जाता है। मसाला पराठा, बेसन चीला, सत्तू पराठा, वेज पुलाव और इडली जैसे फूड आइटम कम नमी होने के कारण लंबे समय तक फ्रेश रहते हैं। टिफिन पैक करने से पहले खाने को पूरी तरह ठंडा करना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन