{"_id":"6a000107ca436378580077ef","slug":"instant-sweet-recipe-for-mother-s-day-special-celebration-at-home-in-hindi-2026-05-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mothers Day 2026: आज मीठे में बनाएं झटपट बनने वाली ये खास रेसिपी, कराएं अपनी मां का मुंह मीठा","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Mothers Day 2026: आज मीठे में बनाएं झटपट बनने वाली ये खास रेसिपी, कराएं अपनी मां का मुंह मीठा
Sun, 10 May 2026 09:34 AM IST
Shruti Gaur
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Sun, 10 May 2026 09:34 AM IST
सार
Mother's Day Special Dessert: अगर आज आप मदर्स डे के दिन अपनी मां के लिए कुछ खास बनाना चाहते हैं तो यहां हम आपको एक इंस्टेंट मिठाई की रेसिपी देंगे।
विज्ञापन
मदर्स डे के लिए क्या बनाएं ?
- फोटो : AI
Mother's Day Special Dessert: मदर्स डे सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि मां के प्यार, त्याग और अपनापन को सेलिब्रेट करने का सबसे खास मौका होता है। इस दिन हर कोई चाहता है कि वह अपनी मां को कुछ ऐसा महसूस कराए, जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाए।
मदर्स डे के लिए क्या बनाएं ?
- फोटो : Adobe stock
इंस्टेंट ब्रेड रसमलाई बनाने का सामान
- 4 ब्रेड स्लाइस
- 500 मिली दूध
- 3 बड़े चम्मच चीनी
- 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- थोड़े से कटे हुए पिस्ता और बादाम
- केसर के कुछ धागे
- 1 छोटा चम्मच घी
मदर्स डे के लिए क्या बनाएं ?
- फोटो : Adobe stock
बनाने का तरीका
सबसे पहले एक पैन में 500 मिली दूध डालकर उसे धीमी आंच पर उबालें और लगातार चलाते रहें, ताकि दूध नीचे से जले नहीं। जब दूध थोड़ा गाढ़ा होने लगे, तब उसमें चीनी, इलायची पाउडर और केसर के धागे डालकर करीब 8 से 10 मिनट तक पकाएं, जिससे उसमें शानदार खुशबू और स्वाद आ जाए। इसके बाद ब्रेड स्लाइस के किनारे काट लें और किसी कटोरी या ग्लास की मदद से उन्हें गोल आकार में काटें।
सबसे पहले एक पैन में 500 मिली दूध डालकर उसे धीमी आंच पर उबालें और लगातार चलाते रहें, ताकि दूध नीचे से जले नहीं। जब दूध थोड़ा गाढ़ा होने लगे, तब उसमें चीनी, इलायची पाउडर और केसर के धागे डालकर करीब 8 से 10 मिनट तक पकाएं, जिससे उसमें शानदार खुशबू और स्वाद आ जाए। इसके बाद ब्रेड स्लाइस के किनारे काट लें और किसी कटोरी या ग्लास की मदद से उन्हें गोल आकार में काटें।
विज्ञापन
विज्ञापन
मदर्स डे के लिए क्या बनाएं ?
- फोटो : freepik.com
अब तवे पर हल्का घी लगाकर ब्रेड के टुकड़ों को दोनों तरफ से हल्का सुनहरा और क्रिस्प होने तक सेंक लें। फिर सर्विंग प्लेट में सिकी हुई ब्रेड रखें और उसके ऊपर तैयार किया गया गाढ़ा केसर वाला दूध अच्छे से डाल दें, ताकि ब्रेड पूरी तरह रस में भीग जाए।
विज्ञापन
मदर्स डे के लिए क्या बनाएं ?
- फोटो : instagram
आखिर में ऊपर से कटे हुए बादाम और पिस्ता डालकर गार्निश करें और मिठाई को 15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। ठंडी-ठंडी इंस्टेंट ब्रेड रसमलाई तैयार है, जिसे आप मदर्स डे पर अपनी मां को सर्व करके उनका दिन बेहद खास बना सकते हैं।