फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: आलू-दाल की नहीं, अब बनाएं चटपटी प्याज की कचौड़ी, रेसिपी सबसे आसान

Mon, 20 Sep 2021 09:08 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 20 Sep 2021 09:08 AM IST
विज्ञापन
Pyaz Kachori Recipe In Hindi Stuffed Kachori For Breakfast Recipe
कचौड़ी की रेसिपी - फोटो : Istock

गर्मागर्म कचौड़ी किसे पसन्द नही होती। कचौड़ी तो हर समय के लिए परफेक्ट होती है। लंच और डिनर में पूरी सब्जी के साथ तो नाश्ते में अचार या चटनी के साथ कचौड़ी का मजा ही कुछ अलग होता है। अगर मौसम बारिश वाला हो तब तो कचौड़ी के स्वाद में चार चांद लगा जाता है। अगर आपको कचौड़ी पसंद है तो आज हम आपको अलग तरह की स्टफिंग वाली स्वादिष्ट कचौड़ी बनाने की विधि बताएंगे। दरअसल , कचौड़ी की भी कई वैरायटी हैं। आप आलू की कचौड़ी कहते होंगे, अलग अलग दाल वाली कचौड़ी खाते होंगे, पनीर की कचौड़ी, मटर की कचौरी और ऐसे ही कई स्वाद की कचौड़ी आपने कभी न कभी कही न कहीं जरूर ट्राई की होगी लेकिन क्या आपने कभी प्याज की कचौड़ी खाई है। अगर नहीं खाई है तो आज प्याज की चटपटी प्याज कचौड़ी बनाइए। रूटीन से अलग कचौड़ी बनाकर स्वाद में भी बदलाव ला सकते हैं और आपकी रेसिपी बुक में एक और लजीज डिश एड हो जाएगी। तो चलिए जानते हैं खस्ता प्याज की कचौड़ी की रेसिपी। 

Pyaz Kachori Recipe In Hindi Stuffed Kachori For Breakfast Recipe
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

प्याज की कचौड़ी बनाने की सामग्री:

  • दो कप मैदा, एक चम्मच रवा, बेसन 2 प्याज, घी, तेल, जीरा, धनिया बीज, सौंफ, हींग, मिर्च, अदरक पेस्ट, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, चीनी, नमक स्वादनुसार और धनिया पत्ती। 
Pyaz Kachori Recipe In Hindi Stuffed Kachori For Breakfast Recipe
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

प्याज की कचौड़ी बनाने की विधि 

स्टेप 1- प्याज की कचौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले आटा तैयार करेंगे। इसके लिए 2 कप मैदा, 1 चम्मच रवा और आधा छोटा चम्मच नमक अच्छी तरह से मिलाएं। फिर इसमें 2 टेबलस्पून घी डालें। थोड़ा थोड़ा पानी डालकर आटा गूंथ लें। आटे को नरम होने तक अच्छे से गूंथ लें। फिर इसमें एक चम्मच तेल लगाकर ग्रीस कर लें और नम कपड़े से ढक कर 20 मिनट के लिए रख दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pyaz Kachori Recipe In Hindi Stuffed Kachori For Breakfast Recipe
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

स्टेप 2- इसके बाद अब कचौड़ी की स्टफिंग तैयार करेंगे। इसके लिए सबसे पहले एक पैन में मध्यम आंच में 3 टीस्पून तेल गर्म करें। फिर इसमें आधा चम्मच जीरा, आधा चम्मच धनिया बीज, आधा चम्मच सौंफ और चुटकी भर हींग डालें और सुगंधित होने तक पकाएं।

अब 1 मिर्च, आधा चम्मच अदरक पेस्ट डालकर 30 सेकंड के लिए चलाएं। फिर 2 कटे हुए प्याज डालकर चलाएं। जब प्याज का रंग बदलने लगे तो आंच धीमी करके चुटकी भर हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, चुटकी भर चीनी और नमक डालकर पकाएं। 

इसके बाद पैन में ¼ कप बेसन डालकर अच्छी तरह से रोस्ट करें। फिर थोड़ी धनिया पत्ती डालें और अच्छी तरह मिलाएं। आपका प्याज स्टफिंग तैयार है। इसे ठंडा कर लीजिए। 

विज्ञापन
Pyaz Kachori Recipe In Hindi Stuffed Kachori For Breakfast Recipe
कचौड़ी की रेसिपी - फोटो : Istock

स्टेप 3- अब कचौड़ी बनाने के लिए गूंथे हुए आटे की लोई बनाकर उसे बीच से उंगलियों से दबाएं और उसमें एक चम्मच प्याज की स्टफिंग बीच में रखें। फिर लोई के मुंह को बंद कर दें और गोल बाॅल का आकार दे दीजिए। हल्का दबा कर छोटी पूरी की तरह बेल लीजिए। 

स्टेप 4- एक कड़ाई में तेल गर्म करके बेल कर रखी कचौड़ी डालें और पकाएं। जब वह तेल में तैरने लगे और कचौड़ी फूलने लगे तो दूसरी तरफ भी पका लें। सुनहरा भूरा रंग होने तक कचौड़ी को फ्राई करें। ध्यान रहे कि आंच मध्यम ही रखें। आपकी खस्ता प्याज कचौड़ी तैयार है। चटनी या अचार के साथ सर्व करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed