फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: स्वादिष्ट दाल पराठा बनाने की खास रेसिपी, मिनटों में बनाएं हेल्दी नाश्ता

Sun, 19 Sep 2021 08:44 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 19 Sep 2021 08:44 AM IST
विज्ञापन
dal paratha recipe in Hindi delicious Healthy breakfast Recipes
दाल पराठा बनाने की रेसिपी - फोटो : Istock

अगर आप ये सोच रहे हैं कि आज नाश्ते में क्या स्पेशल बनाएं, जो हेल्दी भी हो और खाने में स्वादिष्ट भी, तो हम आपका ये काम आसान कर देते हैं। आज जो रेसिपी हम बताने जा रहे हैं वो सुबह का नाश्ता हो या शाम का, हर समय के लिए परफेक्ट होगा और सबकी पसंद का भी होगा। तो देर किस बात की, सब काम छोड़कर पहले आज की रसोई में फटाफट लजीज नाश्ते की रेसिपी पढ़ लीजिए। आज हम आपको स्पेशल दाल पराठा बनाने का तरीका बताएंगे। आप सोच रहे होंगे कि दाल पराठा कौन सा स्पेशल नाश्ता है। ये तो आप आये दिन बनाते हैं, लेकिन नहीं। हम जिस दाल पराठे की विधि बताने जा रहे हैं, वो इसलिए खास है, क्योंकि बनने के बाद उसका स्वाद इतना लाजवाब होगा कि घर पर सभी उंगलियां चाटते रह जाएंगे। तो चलिए जानते हैं स्वादिष्ट दाल पराठा बनाने की खास रेसिपी।

dal paratha recipe in Hindi delicious Healthy breakfast Recipes
आटा - फोटो : istock

दाल पराठा बनाने की सामग्री

दो कप गेहूं का आटा, 1/2 कप चना दाल, 1/2 छोटा चम्मच जीरा, 1/4 कप मेथी के पत्ते, 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर, हल्दी , लाल मिर्च पाउडर, घी, आवश्यकता अनुसार नमक और पानी 

dal paratha recipe in Hindi delicious Healthy breakfast Recipes
चना दाल - फोटो : iStock

दाल पराठा बनाने की रेसिपी 

  • दाल पराठा बनाने के लिए सबके पहले चने की दाल को रातभर भिगो कर रख दें। फिर सुबह उसे साफ ताजे पानी से धो लें।  दाल जब अच्छे से भीग जाए तो उसे कुकर में डालें और पानी मिलकर पका लें। 4 से 5 सीटी में दाल पक जाएगी।  जब दाल पक जाए तो गैस बंद करके पहले चना दाल को अच्छे से मैश कर लीजिए। फिर एक बर्तन में निकाल लीजिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
dal paratha recipe in Hindi delicious Healthy breakfast Recipes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
  • अब एक बड़े बर्तन में आटा, नमक, लाल मिर्च पाउडर, जीरा, मेथी के पत्ते, हल्दी, घी, गरम मसाला पाउडर मिला लें। फिर मैश की हुई चने की दाल मिला कर  पानी डालें और नरम आटा गूंथ लीजिए। 
  • इसके बाद गुंथे हुए आटे से बराबर आकार की लोई बना लीजिए और उसे बेल कर पराठें का आकर दे दीजिए। आप गोल भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
dal paratha recipe in Hindi delicious Healthy breakfast Recipes
दाल पराठा - फोटो : Istock
  • अब मध्यम आंच पर तवा या नॉन स्टिक पैन गर्म करे, जिसपर पराठा रख कर पकाएं। पराठे का रंग बदलने और उसके फूलने तक पकाएं। फिर उसे पलट दें और दूसरी तरफ भी सेंक लें। जब पराठा दोनों तरफ से अच्छी तरह से पकने लगे तो उसमें ऊपर से घी लगाकर पका लें। 
  • पराठे का रंग गोल्डन ब्राउन होने लगे तो समझ लीजिए आपका स्वादिष्ट दाल पराठा तैयार है। इसे प्लेट में सर्व करें और दही, मक्खन या अचार के साथ मजे से खाएं और खिलाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed