फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: रूटीन खाने का बढ़ जाएगा स्वाद, जब इस रेसिपी से बनाएंगे पंजाबी दाल तड़का

Fri, 26 Nov 2021 09:05 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 26 Nov 2021 09:05 AM IST
विज्ञापन
Punjabi Dal Tadka Recipe in Hindi Easy Cook Dhaba Style mixed dal recipe
पंजाबी दाल तड़का रेसिपी - फोटो : Istock

भारतीय किचन में हर तरह के खाने का स्वाद मिल जाता है। अधिकतर घरों में सबसे ज्यादा बनने वाली डिश में दाल है। दाल लगभग रोजाना ही बनती है। दाल में काफी वैरायटी भी होती है जैसे मसूर, तूर, चना, मूंग और उड़द दाल। ये दालें भारत के अलग अलग क्षेत्रों से आती हैं लेकिन सभी शहरों में उपलब्ध होती हैं। जैसे दाल के कई प्रकार हैं वैसे ही उन्हें बनाने की भी कई तरह की रेसिपी हैं। पोषक तत्वों से भरपूर दाल बनाने में भी आसान होती है और खाने में भी स्वादिष्ट लगती है। अगर रोजाना आपके घर पर भी दाल बनती हैं तो रोज के तरीके से न बनाकर दाल की रेसिपी में कुछ ट्विस्ट दिया जा सकता है। इससे दाल का स्वाद और बढ़ जाएगा और रूटीन खाने से अलग कुछ मिल जाएगा। अलग-अलग वैरायटी की सभी दालों को मिलाकर मिक्स दाल बनती है। वहीं तड़के वाली दाल काफी स्वादिष्ट होती है। यहां आपको मिक्स दाल और तड़का दाल को मिलाकर पंजाबी दाल तड़का बनाने की आसान रेसिपी बताई जा रही है।   

Punjabi Dal Tadka Recipe in Hindi Easy Cook Dhaba Style mixed dal recipe
पंजाबी दाल तड़का रेसिपी - फोटो : अमर उजाला

पंजाबी तड़का दाल बनाने की सामग्री

तुअर दाल, चना दाल, मूंग दाल,मसूर दाल, पानी, बारीक कटा टमाटर, प्याज, लहसुन, पिसा हुआ अदरक, हरी मिर्च, घी, लौंग, दालचीनी, जीरा, सुखी लाल मिर्च, गरम मसाला पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर,लाल मिर्च पाउडर, नींबू का रस,नमक, हरा धनिया। 

Punjabi Dal Tadka Recipe in Hindi Easy Cook Dhaba Style mixed dal recipe
कुकर - फोटो : istock

पंजाबी दाल तड़का रेसिपी

स्टेप 1- सभी दाल को समान मात्रा में लेकर अच्छे से बीनने के बाद धो लें। फिर 10 मिनट के लिए पानी में भीगने के लिए रख दें।

स्टेप 2- अब प्रेशर कुकर में भीगी हुई दालों का पानी निकाल कर कुकर में डालें। ज्यादा पानी, नमक डालकर कुकर का ढक्कन बंद करके गैस पर धीमी आंच पर पकाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Punjabi Dal Tadka Recipe in Hindi Easy Cook Dhaba Style mixed dal recipe
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

स्टेप 3- कुकर में तीन सीटी आने पर गैस बंद कर दें और जब प्रेशर निकल जाए तो कुकर से दाल निकाल कर अलग कर लीजिए। 

स्टेप 4- अब गैस पर गरम कड़ाही में घी डालें। घी अच्छे से गरम हो जाएं तो जीरा, सुखी लाल मिर्च, दालचीनी और लौंग डालकर भून लें। 

स्टेप 5- अब बारीक कटा प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। फिर अदरक लहसुन का पेस्ट भून लें और पकने के बाद कटे हुए टमाटर डालकर नरम होने तक पका लें। 

विज्ञापन
Punjabi Dal Tadka Recipe in Hindi Easy Cook Dhaba Style mixed dal recipe
पंजाबी दाल तड़का रेसिपी - फोटो : Istock

स्टेप 6- अब गरम मसाला पाउडर, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर डालकर अच्छे से भून लें।

स्टेप 7- जब सारी सामग्री अच्छे से पक जाए तो उबली हुई दाल डाल मिलाकर थोड़ी देर अच्छे से पकने दें। ऊपर से नींबू का रस और आवश्यकतानुसार पानी भी मिला सकते हैं। उसके बाद थोड़ा और पकाएं। 

आपकी पंजाबी दाल तड़का तैयार है। हरे धनिया से गार्निश करके रोटी, पराठा या राइस के साथ गरमा गरम सर्व करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed