फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिनटों में घर पर बना सकते हैं पोटैटो पॉकेट्स, बच्चों को आ सकते हैं खूब पसंद

Tue, 16 Feb 2021 12:02 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 16 Feb 2021 12:02 PM IST
विज्ञापन
Potatoes pockets can be made at home children can come very much like
Potatoes pockets प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

हमें जैसे पानी पीने की जरूरत होती है, ठीक वैसे ही हर रोज हमें खाना खाने की आवश्यकता भी होती है। लेकिन हम लोग हमेशा इस बात को लेकर उलझे रहते हैं कि आखिर खाने में क्या बनाए, और वो भी बच्चों को लेकर। दरअसल, बड़े लोग तो लगभग सभी चीजें खा लेते हैं, लेकिन बच्चों के साथ दिक्कत ये होती है कि वो सभी चीजें नहीं खाते हैं। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि उन्हें कुछ ऐसा खिलाया जाए, जिससे उनका पेट भी भर जाए और जो उनके स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक हो। तो चलिए आज हम आपको एक ऐसे ही खाने के बारे में बताते हैं, जो आप बच्चों के लिए बना सकते हैं और यकीन मानिए बच्चे भी इसे खूब पसंद कर सकते हैं।

Potatoes pockets can be made at home children can come very much like
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दरअसल, बच्चों के लिए जो चीज हम आज आपको बताने जा रहे हैं, उसका नाम है पोटैटो पॉकेट्स। यकीन मानिए ये आपके बच्चों को काफी पसंद आ सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि इन्हें बनाने के लिए आपको क्या चीजें चाहिए, और इसे बनाने की विधि क्या है। आपको पोटैटो पॉकेट्स बनाने के लिए सबसे पहले तीन से चार आलू चाहिए। इन आलू को आपको उबाल लेना है। इसके बाद आपको एक प्याज चाहिए, जिसे आपको काट लेना है।

Potatoes pockets can be made at home children can come very much like
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

इसके बाद आपको चाहिए घी या फिर बटर, तेल, आधा कप मैदा, काली मिर्ची पाउडर, नमक और पानी। इन सब चीजों की मदद से टेस्टी और हेल्दी पोटैटो पॉकेट्स बनाए जा सकते हैं। अब बात करते हैं कि आखिर इसे बनाना कैसे है। सबसे पहले आपको एक बर्तन में घी या फिर बटर डालकर इसे हल्का गर्म करना है और फिर इसमें प्याज डालकर तब तक भूनना है, जब तक कि ये सुनहरे रंग का न हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Potatoes pockets can be made at home children can come very much like
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

फिर इसे गैस से नीचे निकालकर इसमें उबले आलू को भी अच्छे से मिला लें और साथ में काली मिर्च पाउडर और नमक डालकर इन सबको अच्छे से मिला लें। इसके बाद आपको एक अलग बर्तन में मैदा डालना है और इसमें तेल और नमक डालना है। इसके बाद इसमें पानी डालकर इसे अच्छे से गूंथ ले, जैसे आप आटा गूंथते हैं। जब आप इसे गूंथ लें तो फिर इसे थोड़ी देर छोड़ दें, ताकि ये अच्छे से सेट हो जाए। इसे सेट होने में 10 से 15 मिनट का समय लग सकता है और इसके बाद ये बनाने के लिए बिल्कुल तैयार है।

विज्ञापन
Potatoes pockets can be made at home children can come very much like
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

इसके बाद आपको आटे की छोटी-छोटी लोई बनाकर इसमें आलू भरना है और फिर इनके किनारों को अच्छे से मोड़ लेना है, ताकि आलू बाहर न निकले। इसके बाद आपको बेकिंग ट्रे पर मक्खन या फिर घी लगाना है और फिर प्रीहीट अवन में सुनहरा होने तक इन्हें बेक करना है। इसके अलावा आप इन्हें तेल में तल भी सकते हैं यानी जैसा आपको पसंद हो वैसे आप इन्हें बना सकते हैं। इसके बाद आपके पोटैटो पॉकेट्स तैयार हैं और आप इसे लाल या हरी चट्टनी के साथ अपने बच्चों को दे सकते हैं, और खुद भी इनका सेवन कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed