Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोवर्धन पूजा: करना चाहते हैं गिरिराज पर्वत की परिक्रमा? जानिए 21 किमी का पूरा रास्ता और खर्च

Mon, 09 Nov 2026 05:11 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 09 Nov 2026 05:11 PM IST
सार

Govardhan Parikrama: आप भी इस बार गिरिराज महाराज की परिक्रमा करना चाहते हैं, तो जान लीजिए गोवर्धन पर्वत कहां है, यहां कैसे पहुंचें, परिक्रमा पूरी करने में कितना समय लगेगा और आने-जाने, खाने-पीने व ठहरने समेत आपकी यात्रा का बजट कितना हो सकता है।

विज्ञापन
Govardhan Puja 2026: How to Reach Govardhan Parvat Near Places to Visit and Trip Cost
गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा - फोटो : AI

Govardhan Puja 2026: गोवर्धन पूजा का त्योहार भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और आस्था से जुड़ा बेहद खास पर्व है। इस दिन मथुरा के पास स्थित गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करने का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को इंद्र देव के प्रकोप से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठा लिया था। तभी से श्रद्धालु गिरिराज महाराज की परिक्रमा कर उनका आशीर्वाद लेते हैं।



अगर आप भी इस गोवर्धन पूजा पर गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करने का प्लान बना रहे हैं, तो यह यात्रा आपके लिए खास हो सकती है। गोवर्धन पर्वत उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में स्थित है और मथुरा शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर है।

गोवर्धन की पूरी परिक्रमा करीब 21 किलोमीटर लंबी होती है। श्रद्धालु पैदल इस परिक्रमा को पूरा करते हैं। आमतौर पर इसमें 5 से 8 घंटे तक का समय लग सकता है। रास्ते में कई प्रसिद्ध धार्मिक स्थल, कुंड और मंदिर भी देखने को मिलते हैं।

इस यात्रा के दौरान दानघाटी मंदिर, मानसी गंगा, राधाकुंड, श्यामकुंड और कुसुम सरोवर जैसे पवित्र स्थानों के दर्शन किए जा सकते हैं। गोवर्धन पूजा और पूर्णिमा के अवसर पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

ऐसे में अगर आप भी इस बार गिरिराज महाराज की परिक्रमा करना चाहते हैं, तो जान लीजिए गोवर्धन पर्वत कहां है, यहां कैसे पहुंचें, परिक्रमा पूरी करने में कितना समय लगेगा और आने-जाने, खाने-पीने व ठहरने समेत आपकी यात्रा का बजट कितना हो सकता है।

Trending Videos
Govardhan Puja 2026: How to Reach Govardhan Parvat Near Places to Visit and Trip Cost
गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा - फोटो : AI

गोवर्धन पर्वत कहां स्थित है?

गोवर्धन पर्वत उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में स्थित है। यह मथुरा शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर मथुरा-डीग मार्ग पर है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने इसी पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की थी। इसी वजह से इसे गिरिराज महाराज के नाम से भी जाना जाता है।

Govardhan Puja 2026: How to Reach Govardhan Parvat Near Places to Visit and Trip Cost
गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा - फोटो : AI

गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा कितने किलोमीटर की है?

गोवर्धन पर्वत की पूरी परिक्रमा लगभग 21 किलोमीटर यानी 7 कोस की होती है। श्रद्धालु इस परिक्रमा को पैदल पूरा करते हैं। परिक्रमा की शुरुआत आमतौर पर दानघाटी मंदिर या मानसी गंगा से की जाती है। परंपरा के अनुसार परिक्रमा घड़ी की दिशा में की जाती है और गिरिराज पर्वत दाईं ओर रहता है। इस दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए गिरिराज महाराज के जयकारे लगाते हैं।

 

परिक्रमा पूरी करने में कितना समय लगता है?

अगर आप पैदल गोवर्धन पर्वत की पूरी परिक्रमा करना चाहते हैं, तो इसके लिए करीब 5 से 8 घंटे का समय निकालकर चलें। हालांकि, यह समय आपकी चलने की गति, दर्शन और रास्ते में आराम करने पर निर्भर करता है। बुजुर्गों और बच्चों के साथ यात्रा कर रहे लोग ई-रिक्शा या अन्य स्थानीय साधनों की मदद भी ले सकते हैं। वाहन से पूरे मार्ग को घूमने में लगभग 2 से 4 घंटे लग सकते हैं। बेहतर होगा कि आप सुबह जल्दी परिक्रमा शुरू करें, ताकि दोपहर की गर्मी और भीड़ से बच सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Govardhan Puja 2026: How to Reach Govardhan Parvat Near Places to Visit and Trip Cost
गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा - फोटो : AI

परिक्रमा के दौरान इन धार्मिक स्थलों के करें दर्शन

गोवर्धन परिक्रमा के दौरान आपको कई प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के दर्शन करने का मौका मिलता है।

  • दानघाटी मंदिर: गोवर्धन परिक्रमा का प्रमुख पड़ाव है। यहां श्रद्धालु गिरिराज महाराज के दर्शन करते हैं।

  • मानसी गंगा: यह गोवर्धन का प्रसिद्ध पवित्र सरोवर है। यहां पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है।

  • कुसुम सरोवर: खूबसूरत छतरियों और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध यह स्थान बेहद आकर्षक है।

  • राधाकुंड और श्यामकुंड: ये दोनों कुंड राधा-कृष्ण की लीलाओं से जुड़े पवित्र स्थल माने जाते हैं।

  • जतीपुरा मुखारविंद: यहां गिरिराज महाराज के मुखारविंद के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

इन स्थानों पर रुककर दर्शन करने से आपकी धार्मिक यात्रा और भी यादगार बन सकती है।

विज्ञापन
Govardhan Puja 2026: How to Reach Govardhan Parvat Near Places to Visit and Trip Cost
गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा - फोटो : AI

गोवर्धन पर्वत कैसे पहुंचें?

गोवर्धन पहुंचने के लिए आप ट्रेन, बस और निजी वाहन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • ट्रेन: सबसे नजदीकी प्रमुख रेलवे स्टेशन मथुरा जंक्शन है। यहां से गोवर्धन के लिए बस, ऑटो और टैक्सी मिल जाती हैं।

  • बस: मथुरा से गोवर्धन के लिए स्थानीय बस और साझा वाहन उपलब्ध रहते हैं।

  • कार या टैक्सी: मथुरा से सड़क मार्ग द्वारा करीब 45 मिनट से एक घंटे में गोवर्धन पहुंच सकते हैं। ट्रैफिक के कारण त्योहारों पर ज्यादा समय लग सकता है।

  • हवाई जहाज: दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा एक प्रमुख विकल्प है। वहां से सड़क मार्ग द्वारा मथुरा और फिर गोवर्धन पहुंच सकते हैं।

ध्यान रखें कि गोवर्धन पूजा और बड़े धार्मिक आयोजनों के दौरान रास्तों पर काफी भीड़ रहती है। ऐसे में यात्रा के लिए पहले से योजना बनाना बेहतर रहेगा।

 

गोवर्धन यात्रा में कितना खर्च आएगा?

अगर आप मथुरा पहुंचकर एक दिन में गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करना चाहते हैं, तो आपका बजट बहुत ज्यादा नहीं होगा। हालांकि, खर्च इस बात पर निर्भर करेगा कि आप साझा वाहन से जाते हैं या निजी टैक्सी से।

दिल्ली से मथुरा तक बस या ट्रेन से जा सकते हैं। मथुरा से गोवर्धन आने-जाने के लिए शेयरिंग आटो मिल जाती है, जिसका किराया 100 से 300 रुपये हो सकता है।  यात्रा के दौरान खाने पीने और नाश्ते में प्रतिव्यक्ति लगभग 200 से 300 रुपये खर्च हो सकते हैं। स्थानीय परिवहन पर 100 से 200 रुपये का खर्च आ सकता है। इसके अलावा पूजा और प्रसाद में 50 से 200 रुपये व्यय हो सकते है।

अगर आप गोवर्धन या मथुरा में एक रात रुकना चाहते हैं, तो होटल या धर्मशाला के लिए लगभग 800 से 2,500 या उससे अधिक का अतिरिक्त बजट रखें। निजी टैक्सी, ट्रेन या बस से मथुरा तक आने का खर्च इस अनुमान में शामिल नहीं है।


गोवर्धन परिक्रमा के लिए इन बातों का रखें ध्यान
 

  • परिक्रमा सुबह जल्दी शुरू करें।
  • अपने साथ पानी की बोतल और हल्का नाश्ता रखें।
  • आरामदायक कपड़े और जरूरत के अनुसार चलने वाले जूते पहनें।
  • रास्ते में कूड़ा न फैलाएं और धार्मिक स्थलों की मर्यादा का ध्यान रखें।
  • बुजुर्गों और बच्चों के साथ हैं तो बीच-बीच में आराम करें।
  • गोवर्धन पूजा के दिन भारी भीड़ को देखते हुए वाहन और ठहरने की व्यवस्था पहले से कर लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed