फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Zomato ही नहीं, इन 4 ऐप से भी आप मंगा सकते हैं ऑनलाइन खाना

Thu, 01 Aug 2019 04:16 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Thu, 01 Aug 2019 04:16 PM IST
विज्ञापन
Other Than Zomato Top Rated Food Delivery Apps in India
ऑनलाइन फूड - फोटो : सोशल मीडिया

फूड डिलिवर करने वाली कंपनी जोमैटो की चर्चा हर तरफ हो रही है। इसकी शुरुआत तब हुई जब एक ग्राहक ने जोमैटो से धर्म को लेकर डिलिवरी ब्वॉय बदलने की मांग की। अमित शुक्न नाम के यूजर ने ट्विटर पर पोस्ट कर लिखा कि वह गैर हिंदू शख्स से खाना नहीं लेंगे और इसके बदले उन्हें उनके पैसे वापस चाहिए। जोमैटो ने डिलीवरी ब्वॉय का समर्थन करते हुए लिखा- खाने का कोई धर्म नहीं होता। खाना खुद एक धर्म है। जोमैटो के इस जवाब ने सभी का दिल जीत लिया। 


जब कभी कुछ स्पेशल खाने का मन हो या खाना बनाने का मन न कर रहा हो। समय की कमी के चलते या अचानक मेहमान आ जाए तो हम सभी लोग ऑनलाइन खाना ऑर्डर करते हैं। आइए जानते हैं जोमैटो के अलावा कुछ और फूड डिलिवर करने वाली ऐप के बारे में...

Other Than Zomato Top Rated Food Delivery Apps in India
Swiggy Food Order & Delivery

स्विगी
खाना ऑर्डर करने के लिए आप स्विगी ऐप का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ये ऐप टॉप रेटेड फूड डिलिवर एप्लिकेशन्स में से एक है। प्ले स्टोर से इस ऐप को दस मिलियन से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड कर रखा है। इस ऐप में कई बार कैशबैक ऑफर भी मिलता है।

Other Than Zomato Top Rated Food Delivery Apps in India
Uber Eats

उबर ईट्स
ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने के लिए उबर ईट्स भी बहुत फेमस ऐप है। ये ऐप टैक्सी बुकिंग सेवा देने वाली कंपनी उबर टेक्नोलॉजी का ही वैंचर है। ये ऐप भी कई सारे ऑफर निकालती रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Other Than Zomato Top Rated Food Delivery Apps in India
foodpanda
फूड पांडा
दस लाख से ज्यादा यूजर्स ने इस ऐप को डाउनलोड किया हुआ है। प्लेस्टोर पर इस ऐप को 4.1 स्टार मिले हैं। ये ऐप दुनिया भर में 43 अलग-अलग देशों में एक्टिव है। इसका हेडक्वाटर बर्लिन, जर्मनी में है। इसके अलावा ये ऐप 45 मिनट में खाना डिलीवरी करने की गारंटी देते हैं।
विज्ञापन
Other Than Zomato Top Rated Food Delivery Apps in India
FreshMenu
फ्रेश मेन्यू
इस ऐप के जरिए आप 24 घंटे गरमा-गर्म खाना ऑर्डर कर सकते हैं और समय पर डिलीवरी भी ले सकते हैं। इस ऐप की खास बात यह है कि ऑर्डर के लिए शिड्यूल भी कर सकते हैं। फ्रेश मेन्यू में आपको हर रोज नया व्यंजन मिलेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed