Bina Tel Ke Kya Kya Banta Hai: आजकल खराब जीवनशैली और अनहेल्दी खानपान की वजह से मोटापा, हाई कोलेस्ट्रॉल और हृदय रोग जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में खाने में ज्यादा तेल का इस्तेमाल भी बड़ी वजह माना जाता है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों से कुकिंग ऑयल का कम इस्तेमाल करने की अपील की है।
पीएम मोदी की यह अपील देशभक्ति और स्वास्थ्य दोनों से जुड़ी है। भारत ने पिछले वर्ष लगभग 1.6 लाख करोड़ रुपये से अधिक कुकिंग आयल का आयात किया। यह विदेशी मुद्रा का बहुत बड़ा बहाव है। कुकिंग आयल के आयात को कम करके देश के खजाने को मजबूत किया जा सकता है। तेल का कम इस्तेमाल न केवल देश का पैसा बचाएगा बल्कि मधुमेह और हृदय रोगों से भी बचाएगा।
यही कारण है कि अब लोग ऑयल-फ्री और हेल्दी रेसिपीज़ की तरफ तेजी से आकर्षित हो रहे हैं। कई लोगों को लगता है कि बिना तेल के खाना स्वादिष्ट नहीं बन सकता, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। सही सामग्री और सही कुकिंग तकनीक अपनाकर बिना तेल के भी बेहद टेस्टी और हेल्दी डिश तैयार की जा सकती हैं।
ये डिश वजन कम करने वालों, फिटनेस पसंद करने वालों और हृदय स्वास्थ्य का ध्यान रखने वालों के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती हैं। अगर आप भी अपनी डाइट में तेल कम करना चाहते हैं, तो कुछ आसान और स्वादिष्ट ऑयल-फ्री डिशेज़ को ट्राई कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसी हेल्दी रेसिपीज़, जिन्हें बिना तेल के आसानी से बनाया जा सकता है।
ऑयल-फ्री वेज उपमा
उपमा बिना तेल के बनने वाला हल्का और हेल्दी नाश्ता माना जाता है। इसे बनाने के लिए सूजी को ड्राई रोस्ट करें और फिर उसमें गाजर, मटर, बीन्स जैसी सब्जियां डालें। स्वाद बढ़ाने के लिए करी पत्ता, हरी मिर्च और नींबू का इस्तेमाल करें। यह पेट के लिए हल्का और जल्दी बनने वाला ऑप्शन है।
3 of 6
Dhokla Recipe
- फोटो : Adobe stock
स्टीम्ड ढोकला
ढोकला एक ऐसी डिश है जिसे बिना तेल के आसानी से तैयार किया जा सकता है। बेसन और दही से बना ढोकला स्टीम करके तैयार किया जाता है, जिससे इसमें ऑयल की जरूरत बहुत कम पड़ती है। यह प्रोटीन से भरपूर और लो-कैलोरी स्नैक माना जाता है।
4 of 6
गर्मी में टिफिन के लिए लंच
- फोटो : AI
ओट्स और वेजिटेबल चीला
ओट्स चीला फिटनेस पसंद करने वालों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुका है। इसमें ओट्स, बेसन और सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है। नॉन-स्टिक पैन पर बिना तेल या बहुत कम तेल में इसे आसानी से बनाया जा सकता है। यह वजन घटाने वालों के लिए भी अच्छा विकल्प माना जाता है।
5 of 6
khichdi
- फोटो : adobe stock
बिना तेल की मूंग दाल खिचड़ी
मूंग दाल खिचड़ी हेल्दी और आसानी से पचने वाली डिश मानी जाती है। इसमें दाल, चावल और सब्जियों को हल्के मसालों के साथ कुकर में पकाया जाता है। बिना तड़के के भी इसका स्वाद काफी अच्छा लगता है। बीमार लोगों और बच्चों के लिए भी यह फायदेमंद मानी जाती है।