{"_id":"62fe25c0da65cb04c9080416","slug":"no-vegetables-in-home-then-make-sabji-with-these-ingredients","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Recipe: घर में हरी सब्जियां खत्म हो गईं तो रसोई में रखी इन चीजों से बना लें स्वादिष्ट सब्जी","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Recipe: घर में हरी सब्जियां खत्म हो गईं तो रसोई में रखी इन चीजों से बना लें स्वादिष्ट सब्जी
बारिश के मौसम में हरी सब्जियों को खाना कम पसंद आता है। वहीं ये सब्जियां भी कई बार ताजी नहीं होती। जिसकी वजह से उसे खरीदने का दिल नहीं करता। ऐसे में घर आते ही एक सवाल परेशान करता है कि आखिर डिनर या लंच में बनाएं क्या। अगर आपके साथ भी ऐसा हो जाता है। तो रसोई में रखीं इन चीजों से स्वादिष्ट सब्जी बनाकर तैयार कर सकती हैं। तो चलिए जानें कौन सी हैं वो चीजें।
2 of 4
सेव टमाटर की सब्जी
- फोटो : istock
सेव की सब्जी
अगर घर में हरी सब्जियां खत्म हो गई हैं। तो रसोई में बहुत सारी ऐसी चीजें हैं जिनसे सब्जियां बनाकर तैयार की जा सकती हैं और इसके लिए एक रात पहले से तैयारी करने की भी जरूरत नहीं होगी। नमकीन वाले मोटे सेव जरूर घर में रखें होंगे। इन मोटे सेव की सब्जी काफी स्वादिष्ट बनती है। सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले कढाही में तेल गर्म करें। फिर इसमे प्याज, लहसुन का पेस्ट भून लें। जब ये भुन जाए तो टमाटर का पेस्ट डाल दें। जब ये सारे मसाले भुन जाए तो इसमे हल्दी, गरम मसाला और नमक डालकर चलाएं। सबसे आखिर में नमकीन वाले मोटे सेव को डालें और पानी डालकर गैस को तेज कर दें। जिससे कि पानी गाढा़ हो जाए और सेव की सब्जी बनकर जल्दी से तैयार हो जाए।
3 of 4
besan ke gatte
बेसन की सब्जी
अगर वेजिटेबल घर में खत्म हैं तो बेसन के गट्टे की सब्जी तैयार करें। ये सब्जी मसालेदार होने के साथ ही स्वादिष्ट भी होती है। वहीं बड़ों से लेकर बच्चों को पसंद भी आएगी। बस गट्टे बनाने के लिए बेसन के साथ नमक, अजवाइन, सौंफ, लाल मिर्च और तेल डालकर पेस्ट बना लें। फिर आटे की तरह गूंथ लें। बस उबलते पानी में इस बेसन की लंबी लोई को डालकर स्टीम कर लें। और मसाले के साथ भूनकर सब्जी तैयार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
kadhi
कढ़ी
आप चाहें तो कढ़ी भी बनाकर तैयार कर सकती हैं। बस कढ़ी बनाने के लिए दही की जरूरत होगी। साथ ही बेसन की कुछ पकौ़ड़ियां बनाकर तैयार कर लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।